1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Railway: भारतीय रेलवे अगले महीने से देने जा रहा है ये सुविधा, नहीं होगी यात्रियों को दिक्कत

Indian Railway: रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि रेलवे ने इन सेवाओं को फिर से शुरू करने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। जैसे ही आदेश मिलेगा इसे लागू कर दिया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 27 Nov 2021, 12:05 PM IST

train_1.jpg

Indian Railway: भारतीय रेलवे कोरोना काल में लगे पाबंदियों को हटाकर एक बार फिर यात्रियों को सुधिवा देने जा रही है। एसी क्लास में यात्रा करने वाले यात्रियों को अगले महीने से बेडरोल दिया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे इसके लिए तैयारिया पूरी कर ली है। कोरोना महामारी के चलते बीते दो साल से रेलवे ने बेडरोल की सेवा को बंद कर दिया था।

यह भी पढ़ें : यूपी का यह शहर होगा LED लाइट्स से रौशन, जानें पूरा प्लान

फिर से शुरू होगा बेडरोल का वितरण

भारतीय रेलवे की तरफ से कंबल, तकिया, चादर और तौलिया आदि जैसा चीजों को यात्रियों को देने का फैसला लिया गया है। कोरोना काल में इन चीजों से संक्रमण फैलने का खतरा था, जिसकी वजह से इस सेवा को रेलवे ने बंद कर दिया था। करीब डेढ़ साल के बाद रेलवे एक बार फिर इस सेवा को बहाल करने की तैयारी की रही है।

यात्रियों को पसंद नहीं आई डिस्पोजल बेडरोल

बीते साल 22 मार्च से पूरे देश की सभी ट्रेनों के बंद होने के बाद जब दोबारा ट्रेनें चलने लगीं तो भारतीय रेलवे ने कई पाबंदियां लगाईं थी, जिसमें से बेड रोल सेवा भी एक था। एसी कोच की कूलिंग को यात्रियों के हिसाब से रखा गया था, ताकि एसी कोच के यात्रियों को ज्यादा ठंड नहीं लगे। वहीं, डिस्पोजल बेडरोल का विकल्प भी यात्रियों के लिए रखा गया था, लेकिन यात्रियों को यह सुविधा पसंद नहीं आई।

आदेश मिलते ही शुरू होगी सेवा

रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि रेलवे ने इन सेवाओं को फिर से शुरू करने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। जैसे ही आदेश मिलेगा इसे लागू कर दिया जाएगा। आगे ये सेवाएं कब से शुरू होंगी इसकी जानकारी आप तक पहुंचा दी जाएगी, लेकिन इस बारे में भी अभी कुछ तय नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें : UP Home Guard Job: यूपी में होमगार्ड के 30 हजार पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, मिलेगी अच्छी सैलरी