1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी का यह शहर होगा LED लाइट्स से रौशन, जानें पूरा प्लान

जानकारी के मुताबिक नोएडा विकास प्राधिकरण ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 2300 नई एलईडी स्ट्रीट लाइट्स लगावाने का प्लान तैयार किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 27 Nov 2021, 4:22 PM IST

led_street_lights.jpg

ग्रेटर नोएडा. उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। सूबे की योगी सरकार लगातार जनता को नई सौगातें देने में जुटी है। हाल के दिनों में गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर में अंतरराष्टीय एयरपोर्ट का तोहफा भी मिला है, जिसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किया। अब ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण नए तरीके की स्ट्रीट लाइट्स लगाने जा रही है। इसके लिए अथॉरिटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

यह भी पढ़ें : छह साल बाद भोजपुरी फिल्मों में वापसी कर रही हैं रिंकू घोष, दूर होने की बताई वजह

टेंडर हुआ पास, 14 करोड़ का आएगा खर्च

जानकारी के मुताबिक नोएडा विकास प्राधिकरण ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 2300 नई एलईडी स्ट्रीट लाइट्स लगावाने का प्लान तैयार किया है। प्राधिकरण ने इसके लिए टेंडर पास कर दिया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्स के मुताबिक इस पूरे प्लान पर तकरीबन 14 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

तेजी से बढ़ रहा है आबादी

देश की राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में आबादी तेजी से बढ़ रही है। आबादी बढ़ने का कारण है कि यहां कई बड़ी-बड़ी बिल्डिंग और सोसाइटियां है। बढ़ती आबादी को देखते हुए प्राधिकरण ने लोगों की सुविधा के लिए कुछ न कुछ प्लान नया करती रहती है। जिससे रहने वाले लोगों को कोई परेशानी न हो और नई सुविधाएं मिलती रहें।

पुराने स्ट्रीट लाइट्स को भी किया जाएगा कनवर्ट

ग्रेटर नोएडा में वर्तमान में 50 हजार से ज्यादा स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। इन सभी को भी कनवर्ट करके एलईडी लाइट्स लगाई जाएगी। इसके लिए किसी प्राइवेट कंपनी का चुनाव किया जाएगा। प्राधिकारण के अधिकारी ने बताया कि इसी कंपनी के हाथों इसके रख रखाव की जिम्मेदारी भी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : UP Home Guard Job: यूपी में होमगार्ड के 30 हजार पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, मिलेगी अच्छी सैलरी

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश