1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Home Guard Job: यूपी में होमगार्ड के 30 हजार पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, मिलेगी अच्छी सैलरी

UP Home Guard Job: यूपी होमगार्ड विभाग में इस वक्त कुल 1,18,348 स्वीकृत पद हैं, जिनमें करीब 86 हजार पदों पर जवान काम कर रहे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 22 Nov 2021, 6:06 PM IST

up_homeguards_.jpg

UP Home Guard Job: पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती शुरू होने की खबरें सामने आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक खाली पड़े हजारों पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया आयोजित होगी। हालांकि यूपी होमगार्ड विभाग की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई भी ऑफिशियल नोटिस जारी नहीं किया गया है। यूपी में पिछले काफी समय से होमगार्ड जवानों के पदों पर भर्ती नहीं हुई। जिसकी वजह से बड़ी संख्या में पद खाली है।

यह भी पढ़ें : करोड़ों रुपये की जमीन हथियाने के लिए दस्तावेजों में हेराफेरी, धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

30 हजार पद है खाली

उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग में इस वक्त कुल 1,18,348 स्वीकृत पद हैं, जिनमें करीब 86 हजार पदों पर जवान काम कर रहे हैं। हर साल करीब 3 से 4 हजार जवान रिटायर होते हैं, ऐसे में इस वक्त करीब 30 हजार पद रिक्त हैं। और समय के साथ ही इनकी संख्या भी बढ़ते जा रही है।

जल्द जारी हो सकता है नोटिफिकेशन

माना जा रहा है कि विभाग जल्द ही इन सभी पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जा रही है कि अपडेट के लिए विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट https://homeguard.up.gov.in/ देखते रहें।

यह भी पढ़ें : छह साल बाद भोजपुरी फिल्मों में वापसी कर रही हैं रिंकू घोष, दूर होने की बताई वजह