scriptनोएडा: सरेआम अमूल डेयरी के डिस्ट्रीब्यूटर की गोली मारकर हत्या, लूटे 8 लाख रुपए | murder of amul dairy milk distributor and 8 lakh robbery in noida | Patrika News
नोएडा

नोएडा: सरेआम अमूल डेयरी के डिस्ट्रीब्यूटर की गोली मारकर हत्या, लूटे 8 लाख रुपए

बैग में 8 लाख रुपए की नकदी थी, जिसे डिस्ट्रीब्यूटर सेक्टर 1 स्थित पंजाब नेशनल बैंक में जमा कराने जा रहे थे।

नोएडाSep 17, 2017 / 04:05 pm

Rajkumar

murder

नोएडा। शहर के सेक्टर 7 टकसाल रोड पर दिनदहाड़े शनिवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने लूटपाट के दौरान अमूल दूध के डिस्ट्रीब्यूटर की गोली मार दी। गोली लगने के बाद भी जब पीड़ित ने बैग नहीं छोड़ा तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट भी की। मौके से गुजर रहे राहगीर जब घटनास्थल की तरफ दौड़े तो बदमाश बैग लूटकर तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। बैग में 8 लाख रुपए की नकदी थी। जिसे डिस्ट्रीब्यूटर सेक्टर 1 स्थित पंजाब नेशनल बैंक में जमा कराने जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस पीसीआर घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद डिस्ट्रीब्यूटर को मृत घोषित कर दिया।

 

amul dairy milk distributor murder

एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि राजकुमार सिंह (60) अशोक नगर दिल्ली में परिवार के साथ रहते थे। उनकी अशोक नगर में मदर डेरी थी। वह अमूल दूध के डिस्ट्रीब्यूटर भी थे। शनिवार दोपहर 3:30 बजे वह बैग में आठ लाख रुपए लेकर बाइक से सेक्टर 1 स्थित बैंक में जमा कराने जा रहे थे। जब वह सेक्टर 7 बी 37 टकसाल रोड पर पहुंचे तो एक पैशन प्रो बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने राजकुमार से बैग छिनने की कोशिश की, विरोध करने पर बदमाश ने उनकी छाती में गोली मार दी। गोली लगते ही वह बैग पकड़े बाइक से सड़क पर गिर गए।

amul dairy milk distributor murder

बैग नहीं छोड़ने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट भी की। शोर शराबा सुन मौके पर मौजूद लोगों को अपनी ओर आता देख बदमाश 8 लाख की नकदी से भरे बैग को छीनकर तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। एसपी सिटी ने बताया कि बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट लगाया हुआ था। पीछे बैठा बदमाश ने बिना हेलमेट के था। इस संबंध में एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया पुलिस घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को पुलिस जल्द पकड़ लेगी।

Home / Noida / नोएडा: सरेआम अमूल डेयरी के डिस्ट्रीब्यूटर की गोली मारकर हत्या, लूटे 8 लाख रुपए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो