scriptईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर निकले जुलूस में ऐसा पैगाम दिया गया जो देश में ला सकता है इंकलाब | muslims celebrates Eid-E-Miladu-n-nabi in Noida | Patrika News
नोएडा

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर निकले जुलूस में ऐसा पैगाम दिया गया जो देश में ला सकता है इंकलाब

हजारों हाथों ने एक साथ देश के लिए मांगी शांति और अमन की दुआ

नोएडाNov 21, 2018 / 06:28 pm

Iftekhar

Eid miladunnabi

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर निकले जुलूस में ऐसा पैगाम दिया गया जो देश में ला सकता है इंकलाब

नोएडा. ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का त्योहार देश के दूसरे हिस्सों की तरह नोएडा में भी काफी जोश के साथ मनाया गया। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर दुनियाभर के मुसलमान इस्लाम धर्म के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहुअलैहिवसल्लम के जन्म दिन की खुशी मनाते हैं। इस मौके पर शहर के अलग-अलग स्थानों से जुलुस निकाला गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों की ओर से निकले गए जुलुस में समाज को शांति का पैगाम दिया गया। गौरतलब है कि पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहुअलैहिवसल्लम अल्लाह के आखिरी संदेशवाहक और सबसे महान नबी माने जाते हैं। मुसलमान यह मानते हैं कि पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहुअलैहिवसल्लम को खुद अल्लाह ने जिब्रईल फरिश्ता के जरिए कुरान का सन्देश दिया था। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहुअलैहिवसल्लम ने अपने संदेश और कर्मों से पूरे अरब में शांति स्थापित कर दी थी। उनके संदेश के बाद ही इस दुनिया में बराबरी और समानता की बात सुनने को मिली। यही वजह है कि अफ्रीका के निग्रो और अरब के लोग एक थाल में खाना और एक सफ में नमाज अदा करने लगे। महिलाओं को सबसे पहले पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहुअलैहिवसल्लम ने ही संपत्ति का अधिकार दिया था। लिहाजा, मुस्लिम समुदाय पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहुअलैहिवसल्लम के लिए हमेशा परम आदर भाव रखते हैं।

नोएडा में शहवासियो को शांति का पैगाम देते हुए आज मुस्लिम समुदाय के हजारों लोगों ने जुलुस निकाला। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर मस्जिद से ईदगाह तक जुलूस निकाला गया, जिसमें हजारों मुस्लिम समुदाय लोग और बच्चे शामिल हुए। रात को लगभग सभी मस्जिदों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। सुबह हजारों मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिद में जमा हुए। इसके बाद यहां से एक जुलूस की शक्ल में विभिन्न बाजारों से होते हुए ईदगाह मैदान में पहुंचे। जिन बाजारों से यह जुलूस निकाला, उन बाजारों को बेहतर ढंग से सजाया गया था। ईदगाह मैदान में मौलानाओं ने लोगों को संबोधित किया। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। इस मौके पर प्रशासन द्वारा क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। प्रशासन के उच्च अधिकारी भी ईदगाह मैदान में पहुंचे और लोगों को ईद-ए-मिलाद-उल नबी की मुबारकबाद दी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो