नोएडा

Mustard Oil Rate Today (22nd September 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों के तेल के दाम हुए धड़ाम

Mustard oil Rate Today (22nd September 2022) : महंगाई के चलते आम लोग त्रस्त हैं। इसी कारण विभिन्न राज्यों में सरसों का तेल भी महंगा है। हालांकि यूपी में राहत का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश में आज फिर गिरावट दर्ज की गई है। आज 22 सितंबर को सरसों के तेल के भाव महज 155 रुपये प्रति लीटर हैं।

नोएडाSep 22, 2022 / 09:15 am

lokesh verma

Mustard Oil Rate Today (22nd September 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों के तेल के दाम हुए धड़ाम।

Mustard oil Rate Today (22nd September 2022) : सरकार ने हाल ही में थोक महंगाई दर कम होने का दावा किया था। हालांकि इसका असर महंगाई पर पड़ता नजर नहीं आ रहा है। बाजार में हर एक सामान महंगा होता जा रहा है। वहीं जनता सरकार की ओर उम्मीदों से देख रही है, लेकिन हालात में सुधार नहीं हो रहा है। पेट्रोलियम पदार्थ महंगे होने के कारण माल भाड़ा बढ़ने से हर वस्तु महंगी है। वहीं सरसों के तेल की बात करें तो विभिन्न राज्यों में तेजी बनी हुई है। जबकि यूपी में सरसों के तेल में राहत है। यूपी में पिछले महीने सरसों का तेल 181 रुपये तक पहुंच गया था। वहीं, आज 22 सितंबर को उत्तर प्रदेश में सरसों का तेल गिरावट के साथ 155 रुपये है।
Mustard oil Rate Today (22nd September 2022) : पेट्रोलियम पदार्थ महंगे होने के कारण सभी घरेलू सामान के दाम बढ़ रहे हैं। इस कारण आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। वहीं, विभिन्न राज्यों के बाजारों में सरसों के तेल का भाव भी सातवें आसमान पर है। जबकि यूपी में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की जा रही है। उत्तर प्रदेश में सरसों के तेल रेट अन्य राज्यों के मुकाबले अभी नीचे हैं। आज 22 सितंबर को उत्तर प्रदेश में सरसों का तेल 155 रुपये प्रति लीटर है।
यह भी पढ़े – सरसों के तेल में बड़ा उलटफेर, जानें आज के ताजा भाव

यूपी के तेल तिलहन बाजार में आज 22 सितंबर को लगातार तीसरे दिन सरसों के तेल के रेट हाथरस में सबसे कम 144 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि इससे पहले 19 सितंबर को सरसों का तेल शाहजहांपुर में 151 रुपये प्रति लीटर था। वहीं 18 सितंबर को हाथरस में 142 रुपये प्रति लीटर तो 17 सितंबर हाथरस में ही 143 रुपये प्रति लीटर था।
यह भी पढ़े – सरसों के तेल में मंदी का दौर जारी, जानें आज के ताजा भाव

उत्तर प्रदेश के तिलहन बाजार में आज सरसों के तेल के सर्वाधिक रेट 22 सितंबर को भी कानपुर में लगातार 24वें दिन 180 रुपये पर खुले हैं। जबकि उससे पहले सरसों का तेल 29 अगस्त को हमीरपुर में महज 162 रुपये प्रति लीटर था। वहीं उससे पहले कानपुर में लगातार 21 दिन 180 रुपये प्रति लीटर था। इसी तरह सरसों के तेल के सर्वाधिक रेट 7 अगस्त को हमीरपुर में 162 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए थे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.