scriptShardiya Navratri 2018 के तीसरे दिन होती हैं देवी दुर्गा के स्वरुप माँ चंद्रघंटा की पूजा, जाने क्या चढ़ा कर मां को कर सकते हैं प्रसन्न | Navratri 2018 third day maa chandraghanta puja vidhi mantra | Patrika News
नोएडा

Shardiya Navratri 2018 के तीसरे दिन होती हैं देवी दुर्गा के स्वरुप माँ चंद्रघंटा की पूजा, जाने क्या चढ़ा कर मां को कर सकते हैं प्रसन्न

Shardiya Navratri 2018 के तीसरे दिन देवी दुर्गा के तीसरे स्वरुप मां चंद्रघंटा की होती है पूजा, Maa Chandraghanta को लाल रंग बहुत पसंद है इसलिए लाल फूल, सेब और गुड़ का भोग लगा कर कर सकते हैं माँ को प्रसन्न

नोएडाOct 12, 2018 / 11:46 am

Ashutosh Pathak

maa chandraghanta

मां को लाल फूल है पसंद, जाने और क्या चढ़ा कर मां को कर सकते हैं प्रसन्न

नोएडा। नवरात्रि में नौ दिन मां की पूरे भक्ति भाव से पूजा करने पर सभी मोनकामनाएं पूरी होती हैं। मां के नौ स्वरूपों में तीसरे दिन चद्रघंटा की उपासना की जाती है। नवरात्रि में तीसरे दिन का खास महत्व है। कैसे करें मां को प्रसन्न, किस चीज से मां को लगाएं भोग, क्या फल देती हैं मां जानते हैं।
Navratri में मां के अलग-अलग स्वरूपों में तीसरा दिन चद्रघंटा का है, मां के मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र है, इसी वजह से इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है। चंद्रघंटा मां की सवारी सिंह है और इनकी दस भुजाएं हैं और दसों हाथों में खड्ग, बाण है। मां की तीन आंखे हैं। मां दर्शन से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं। कहा जाता है कि मां अपने भक्तों पर आने वाले किसी भी तरह के कष्ट को हर लेती है। मां की पूजा करने में लाल फूल चढ़ाएं, मां को लाल रंग पसंद है इसलिए लाल सेब और गुड़ चढाएं, ढोल और नगाड़े बजाकर पूजा और आरती करें शुत्रुओं की हार होगी। इस दिन गाय के दूध का प्रसाद चढ़ाने का विशेष विधान है। इससे हर तरह के दुखों से मुक्ति मिलती है।
चंद्रघंटा मां की पूजा करने के लिए इन मंत्रों का जाप करें-

पिण्डजप्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता।
प्रसादं तनुते मह्यं चंद्रघण्टेति विश्रुता।।

Home / Noida / Shardiya Navratri 2018 के तीसरे दिन होती हैं देवी दुर्गा के स्वरुप माँ चंद्रघंटा की पूजा, जाने क्या चढ़ा कर मां को कर सकते हैं प्रसन्न

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो