25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP के सबसे Hitech शहर में स्मार्ट बनेगी Traffic व्यवस्था, एजेंसी को जल्द जारी होगा टेंडर

Highlights: -नोएडा में यातायात व्यवस्था को स्मार्ट बनाने की तैयारी तेज - एजेंसियों के प्रस्तावों की तत्काल जांच करें अधिकारी : ऋतु माहेश्वरी - मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 25 Nov 2020, 8:56 AM IST

h.jpeg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने मंगलवार को आयोजित बैठक में महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा की और नोएडा में यातायात व्यवस्था को स्मार्ट बनाने के लिए तीन एजेंसियों के आए प्रपत्रों की जांच करने के निर्देश दिए। इस दौरान नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ऋतु महेश्वरी ने कहा कि नोएडा में एमपी-1 मार्ग, सेक्टर-62 व 63 के बीच रोड नंबर-6 और डीएससी मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुधारने की योजना है। इसके अलावा नोएडा के मेट्रो स्टेशनों पर साइकिल स्टैंड बनाने की योजना की भी समीक्षा की गई।

यह भी पढ़ें: कोरोना पॉजिटिव भी डाल सकेंगे वोट, एक क्लिक में पढ़ें चुनाव से जुड़ी सभी जानकारी

समीक्षा के दौरान अफसरों ने बताया कि सेक्टर 51, 52, 71, 72 के चौराहों पर निर्माणाधीन अंडर पास का कार्य 86 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इन परियोजनाओं को दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। एक्सप्रेस वे पर निर्माणाधीन अंडर पास का कार्य 14 प्रतिशत पूरा हुआ है। सेक्टर-151 में गोल्फ कोर्स के निर्माण के संबंध में बताया गया कि सर्वे का काम पूरा हो चुका है। डिमार्केशन का कार्य प्रगति पर है। सिविल निर्माण कार्य एक सप्ताह में शुरू करा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: मसूरी घूमने गए दिल्ली के युवक-युवतियों की कार गंगनहर में समाई, युवती की माैत दाे लापता

सीईओ ने विद्युत कार्यों के लिए निविदा आमंत्रित करने और गोल्फ कोर्स के आवेदन की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक में अफसरों ने बताया कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे की सतह पुरानी हो चुकी है। इसलिए इस मार्ग की डिस्प्ले का कार्य प्रारंभ किया है। इसमें आईआईटी से जॉब मिक्स फार्मूला का अनुमोदित करा लिया गया है। आगामी गुरुवार तक इस पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

प्राधिकरण की मुख्य कार्य पालक अधिकारी ऋतू महेश्वरी ने सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में निर्माणाधीन इनडोर स्टेडियम एवं शूटिंग परियोजना के कार्य को शीघ्र पूरा करने और उसका संचालन शुरू कराने के सख्त निर्देश दिए। बैठक में नोएडा के सुंदरीकरण के लिए चलाई जा रही कई परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई।