एक पिता को सबसे ज्यादा खुशी उस समय मिलती है जब वह अपने बच्चे को गोद में लेता है। ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के सेक्टर-36 (Sector-36) में रहने वाले राजकुमार एक ऐसे बदनसीब है, जिनकी गोद में ही उनके नवजात ने इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया और वे कुछ भी नहीं कर सके। राजकुमार बताते हैं कि वह एक निजी फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। कृष्णा लाइफ लाइन अस्पताल में उनकी पत्नी रेखा ने एक बच्चे को जन्म दिया। रात करीब 10 बजे बच्चे की हालत बिगड़ी तो अस्पताल प्रबंधन ने वेंटिलेटर की सुविधा न होने की बात कहकर बच्चे को डिस्चार्ज कर दिया।