scriptVIDEO: ऑस्ट्रेलिया से पढ़ाई कर लौटा युवक नॉमी कॉलेजोंं में करने लगा गांजा सप्लाई | noida police arrested two smugglers was supplying ganja to delhi ncr | Patrika News
नोएडा

VIDEO: ऑस्ट्रेलिया से पढ़ाई कर लौटा युवक नॉमी कॉलेजोंं में करने लगा गांजा सप्लाई

खास बातें:—
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से की थी मैनेजमेंट की पढ़ाई ऑर्गेनिक फ्रूट की सप्लाई का किया था आरोपी ने बिजनेस शुरूमुनाफा कम होने की वजह से शुरू कर दी गांजा की सप्लाई

नोएडाJun 07, 2019 / 05:05 pm

virendra sharma

police

VIDEO: ऑस्ट्रेलिया से पढ़ाई कर लौटा युवक नॉमी कॉलेजोंं में करने लगा गांजा सप्लाई

नोएडा. ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से मैनेजमेंट की पढ़ाई कर चुके एक बिजनेसमैन भारत आकर ऑनलाइन व ऑन डिमांड गांजा बेचने लगा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र इनके निशाने पर थे। गौतमबुद्ध नगर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने आरोपी को धर-दबोचा। पुलिस ने उसके कब्जे से 1.7 किलो गांजा, 2.26 लाख की नगदी व कार बरामद की है।
यह भी पढ़ें

क्रिकेटर महेंंद्र सिंह धोनी के घर में चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

police
जानकारी के अनुसार, सेक्टर-78 के पास बुधवार रात पुलिस की एक टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान पुलिस ने कार को चेकिंग के लिए रोका। सीओ थर्ड विमल कुमार सिंह ने बताया कि कार में ग्रेटर नोएडा के चाई-4 सेक्टर से जसप्रीत सिंह व दिल्ली के सरिता विहार निवासी कण्व आहुजा मौजूद थेे। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान कार से एक किलो 700 ग्राम गांजा, 2 लाख 36 हजार 800 रुपये की नगदी बरामद हुई। दोनों को पुलिस हिरासत में लेकर थाना आ गई। यहां पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। सीओ के मुताबिक, कण्व आहुजा ने आस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित एक संस्थान से पढ़ाई की। पूछताछ के दौरान कण्व ने बताया कि पिछले लगभग छह माह से वह घर से अलग रह रहा है।
police
आर्थिक हालात ठीक न होने के कारण वह इस कारोबार से जुड़ गया। भारत लौटने के बाद में कण्व ने ऑर्गेनिक फ्रूट की सप्लाई का बिजनेस किया, लेकिन उम्मीद के मुताबिक मुनाफा नहीं हुआ। जिसके बाद वह गांजा तस्करी से जुड गया। कण्व शिलांग से ट्रेन में गांजा मंगवाता और उसे 30 से 35 हजार रुपये में प्रति किलो बेच देता। उसे शिलांग से 20 से 25 हजार रुपये में एक किलो गांजा मिलता था। बताया गया है कि
उसका संपर्क एक युवती से हुआ। वह पहले से ही इस धंधे में लिप्त थी। पुलिस महिला को गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।
कण्व ने इस धंधे में जसप्रीत को भी शामिल कर लिया। आरोपियों के मुताबिक वे नोएडा, दिल्ली और ग्रेटर नोएडा के नामी कालेजों के छात्रों को ऑन लाइन और ऑन डिमांड गांजे की सप्लाई करते थे। पुलिस अभी इनके और साथियों के बारे में छानबीन कर रही है। इनका पूरा धंधा वॉट्सऐप पर चलता था।

Home / Noida / VIDEO: ऑस्ट्रेलिया से पढ़ाई कर लौटा युवक नॉमी कॉलेजोंं में करने लगा गांजा सप्लाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो