31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Railway Recruitment 2021: भारतीय रेलवे में बंपर भर्तियां, कई पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

Railway Recruitment 2021: यूनिवर्सिटी और स्टेट लेवल पर स्पोर्ट्स में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जनवरी 2022 में ट्रायल्स के लिए बुलाया जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 29 Nov 2021, 5:17 PM IST

train.jpg

Railway Recruitment 2021: भारतीय रेलवे बोर्ड खेल कोटा के तहत कई पदों पर भर्तियां करने जा रहा है। इसके लिए रेलवे ने भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, विभिन्न पदों पर नौकरी के लिए अभ्यर्थी 1 दिसंबर 2021 से ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 दिसंबर 2021 है।

यह भी पढ़ें : PM Kisan Yojana: किसानों को किस्त के अलावा मिलेंगे कई अन्य फायदे, तुरंत करें ये काम

जनवरी में होंगे ट्रायल्स

यूनिवर्सिटी और स्टेट लेवल पर स्पोर्ट्स में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जनवरी 2022 में ट्रायल्स के लिए बुलाया जाएगा। ट्रायल्स में परफोर्मेंस के आधार पर ही खिलाड़ियों को ग्रुप सी के पदों पर भर्ती किया जाएगा। कुल 21 पदों पर वैकेंसी की जानकारी दी गई है।

कैसे करें आवेदन

स्पोर्ट्स कोटा के तहत रेलवे के इन पदों पर अभ्यर्थी 25 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rrcpryj.org पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।

उम्र सीमा

रेलवे की ओर जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों पर अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 25 साल के बीच मांगी गई है। किसी भी अभ्यर्थी को उम्र सीमा में किसी भी तरह की छूट नहीं दी जाएगी.

एप्लीकेशन फीस

जनरल व OBC- 500

SC, ST, दिव्यांग, महिला, EWS, अल्पसंख्यक- 250

यह भी पढ़ें : भोजपुरी एक्टर पवन सिंह को एक्ट्रेस मधु ने दिया ऑफर, जवाब मिला ‘एगो आयेगा दुसरा जायेगा’