नोएडा

Arun Jaitley के निधन पर राजनाथ सिंह के पुत्र ने किया ऐसा Tweet, पढ़कर आप भी हो जाएंगे भावुक

खबर की मुख्य बातें-
-Arun Jaitley काफी समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे
-वहीं निधन के बाद अरुण जेटली के पार्थिव शरीर को उनके घर ले जाया जा रहा है
-इस सबके बीच सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं

नोएडाAug 24, 2019 / 03:34 pm

Rahul Chauhan

नोएडा। पूर्व वित्‍त मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। जिसके बाद देशभर में श्रद्धांजलि देने वालों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। दरअसल, जेटली (Jaitley) काफी समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे। वहीं निधन के बाद अरुण जेटली के पार्थिव शरीर को उनके घर ले जाया जा रहा है। इस सबके बीच सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें

Arun Jaitley के बारे में पूछने पर रो पड़े कमलनाथ के भतीजे

इसी कड़ी में नोएडा से विधायक और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह ने भी अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा कि ‘भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व वित्त मंत्री श्री @arunjaitley जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। अरुण जी का जाना राजनीतिक क्षेत्र की अपूर्णिय क्षति है। आज हमने भारतीय राजनीति ने एक प्रखर अधिवक्ता,वक़्ता व राजनीतिक स्तम्भ को खो दिया।’
इसके बाद उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, ‘ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें मोक्ष प्रदान करें, व उनके परिवार को यह असीम दुख सहने की शक्ति दें।’

Home / Noida / Arun Jaitley के निधन पर राजनाथ सिंह के पुत्र ने किया ऐसा Tweet, पढ़कर आप भी हो जाएंगे भावुक

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.