scriptToday Petrol Diesel Price in UP : पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी जारी | petrol diesel price news today 6 september 2018 | Patrika News
नोएडा

Today Petrol Diesel Price in UP : पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी जारी

Today Petrol Diesel Price in UP : उत्तर प्रदेश में डीजल व पेट्रोल के दामों में इजाफा हुआ है। UP में पेट्रोल की कीमत 79.73 और डीजल की कीमतें 71.77 प्रति लीटर हो गई है।

नोएडाSep 06, 2018 / 01:02 pm

virendra sharma

petrol-and-diesel

petrol-and-diesel

नोएडा. Petrol व Diesel के दाम में लगातार इजाफा हो रहा है। गुरुवार को एक बार फिर से Petrol व Diesel के दाम में बढ़ोत्तरी हुई है। देश में गुरुवार को डीजल की कीमत में 22 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। मुंबर्इ में पहली बार डीजल के दाम 76 रुपये प्रति लीटर हुए है। नर्इ दिल्ली आैर कोलकाता में डीजल के दामों में 21 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। नई दिल्ली में डीजल के दाम 71.55 आैर कोलकाता में 74.40 रुपये प्रति लीटर हो गए। इसके अलावा में मुंबर्इ में 75.96 आैर चेन्नई में 75.61 रुपये प्रति लीटर हो गए है। उत्तर प्रदेश के नोएडा में पेट्रोल की कीमत 79.73 प्रति लीटर हो गए है, जबकि डीजल की कीमत 71.77 रुपये प्रति लीटर हो गए है।
देश के चार बड़े महानगरों में अधिकतम 21 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में 20 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ में पेट्रोल की कीमत 79.51 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता आैर मुंबर्इ में पेट्रोल के दाम 85.94 आैर 86.91 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। चेन्नर्इ में पेट्रोल में 21 पैसे की बढ़ोतरी के साथ दाम 82.62 रुपये प्रति लीटर हुए है।
पेट्रोल के भाव आज के – Petrol diesel priceToday

पेट्रोल

06/09/2018 79.73
04/09/2018 79.58
03/09/2018 79.45
02/09/2018 79.13
01/09/2018 78.99
31/08/2018 78.88
30/08/2018 78.78
29/08/2018 78.69
28/08/2018 78.59

डीजल

06/09/2018 71.77
04/09/2018 71.55
03/09/2018 71.36
02/09/2018 70.88
01/09/2018 70.47
31/08/2018 70.33
30/08/2018 70.14
29/08/2018 69.96
28/08/2018 69.81
रोजाना बदलते है पेट्रोल व डीजल के भाव

डाॅलर के मुकाबले रुपए में गिरावट देखने को मिली थी। यहीं वजह पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी मानी जा रही है। अर्तराष्ट्रीय बाजार में कच्चे की तेल की कीमतों और डॉलर रुपये के एक्सचेंज रेट के हिसाब से तेल कंपनियां रोजना डीजल-पेट्रोल के रेट तय करती हैं। हालाकि रोजना सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। केंद्र सरकार पेट्रोल पर लगभग 19.48 और डीजल पर 15.33 रुपये एक्साइज ड्यूटी लगाती है। केंद्र सरकार के अलावा राज्योंं में अलग से टैक्स लगता है। लोगों की माने तो आए दिन बढ़ने वाले पेट्रोल और डीजल के रेट से दिक्कतें बढ़ रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो