28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 20-20 हजार रुपये दे रही मोदी सरकार, जानिए कैसे मिलेगा लाभ

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पीएम मोदी ने शुरु की यह योजना । ऐसे मिलेगा लाभ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 15 Aug 2018, 7:18 PM IST

नोएडा। रोजगार के मामले में महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने एक बड़ी योजना को लागू किया है। इसके अंतर्गत अगर आप भी कामकाजी महिला बनकर इस योजना में जुड़ सकती हैं। इससे मोदी सरकार सीधे आपके अकाउंट में 20 हजार रुपए की धनराशि ट्रांसफर करेगी। कहा तो ये जाता है कि आजकल महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों को टक्कर दे रही हैं, मगर कहीं ऐसा भी है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर न होने के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें-आज का मेष राशिफल, 15 अगस्त 2018: जानें आज का दिन मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

इन हालातों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार CSC यानी कॉमन सर्विस सेंटर खोलने के लिए उन्हें प्रेरित कर रही है। इस योजना का फायदा लेने के लिए सरकार ने न्यूनतम शिक्षा की बाध्यता रखी है। अगर आप 10वीं पास हैं तो असानी से कॉमन सर्विस सेंटर खोल सकती हैं। आपको बता दें कि आपको बेसिक अंग्रेजी भी आनी चाहिए साथ ही स्थानीय बोली भी आनी चाहिए। अगर आपमें विशेषताएं हैं तो आप एक अच्छी इनकम प्राप्त कर सकते हैं। इस बारे में नोएडा की महिला शीतल शुक्ला से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काफी उपयोगी है।

यह भी पढ़ें-आयुष्मान भारत योजना : जानिये, कौन लोग आएंगे दायरे में और कैसे मिलेगा 5 लाख का मुफ्त बीमा

इस तरह करें आवेदन
अगर आप इन सभी शर्तों को पूरी कर लेते हैं तो आप बेहद आसान तरीके से कॉमन सर्विस सेंटर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको यह ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि आपका आधार कार्ड वेरिफाइड होना चाहिए। सीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जब आप आधार नंबर डालेंगे तभी फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद रजिस्ट्रेशन करेंगे तो आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा और उसी से आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

यह भी देखें-इस जिले में आज भी लोग पूरी तरह से नहीं हुए आजाद

आपके अकाउंट में आएंगे 20 हजार रुपए
फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया हो जाने के बाद सीएससी में आपको आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से लेकर मोबाइल रिचार्ज से लेकर इंस्टैंट मनी ट्रांसफर तक की निजी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके बाद योजना के अंतर्गत काम पूरा करने के बाद केंद्र सरकार की ओर से 20 हजार रुपए ट्रांसफर हो जाएंगे।