scriptNoida: Priyanka Gandhi Vadra अचानक रात को पहुंची अस्‍पताल, आज आ सकते हैं राहुल गांधी- देखें वीडियो | Priyanka Gandhi Vadra Came To See Robert Vadra In Noida Metro Hospital | Patrika News
नोएडा

Noida: Priyanka Gandhi Vadra अचानक रात को पहुंची अस्‍पताल, आज आ सकते हैं राहुल गांधी- देखें वीडियो

Highlights

सोमवार को अचानक रात को Noida पहुंचीं Priyanka Gandhi Vadra
Rahul Gandhi भी आज आ सकते हैं Noida
VIP वार्ड में भर्ती कराया गया है Robert Vadra को

नोएडाOct 22, 2019 / 09:25 am

sharad asthana

vlcsnap-2019-10-22-08h57m54s344.png
नोएडा। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) सोमवार को अचानक रात उत्‍तर प्रदेश के हाईटेक शहर नोएडा (Noida) में पहुंचीं। वह सोमवार रात को नोएडा के सेक्टर-11 स्थित मेट्रो हॉस्पिटल (Metro Hospital) में आई थीं। सुबह वह यहां से दिल्ली (Delhi) के लिए रवाना हो गई।
यह भी पढ़ें

रॉबर्ट वाड्रा नाेएडा के मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती, प्रियंका गांधी भी मिलने पहुंची

बैक पेन की शिकायत के चलते Robert Vadra अस्‍पताल में हुए भर्ती

दरअसल, प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) को सोमवार शाम काे नोएडा के मेट्रो अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। उनको बैक पेन की शिकायत थी। वह सोमवार शाम करीब 5:30 बजे अस्‍पताल पहुंचे थे। यहां उनको एडमिट कर लिया गया था। इसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा भी उनको अस्‍पताल देखने पहुंचीं थीं। राबर्ट वाड्रा को अस्पताल के फर्स्ट फ्लोर पर स्थित वीआईपी (VIP) वॉर्ड में भर्ती कराया गया है। सोमवार रात करीब 8 बजे प्रियंका गांधी अस्‍पताल पहुंचीं। वह मंगलवार सुबह करीब 7 बजे अस्‍पताल से दिल्‍ली के लिए रवाना हुईं। माना जा रहा है क‍ि राबर्ट वाड्रा को मंगलवार या बुधवार को डिस्‍चार्ज किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें

क्लास में छात्रा का बीपी हुआ कम तो स्कूल ने पकड़ा दी टीसी, फिर कर दिया बाहर, देखें वीडियो

अस्‍पताल के बाहर लगा मीडिया का जमावड़ा

बताया जा रहा है क‍ि प्रियंका गांधी रात भर अस्‍पताल में रहीं। इस दौरान उन्‍होंने डॉक्‍टरों से राबर्ट वाड्रा का हालचाल पूछा। उनके साथ एसपीजी कमांडो भी अस्‍पताल पहुंचे थे। जब तक प्रियंका गांधी अस्‍पताल में रहीं, तब तक आम लोगों की आवाजाही बंद रही। इसकी सूचना मिलने के बाद अस्‍पताल के बाहर मीडिया का जमावड़ा लग गया। माना जा रहा है क‍ि मंगलवार को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी अस्‍पताल में राबर्ट वाड्रा का हालचाल जानने आ सकते हैं।

Home / Noida / Noida: Priyanka Gandhi Vadra अचानक रात को पहुंची अस्‍पताल, आज आ सकते हैं राहुल गांधी- देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो