29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों से मिलने पश्चिम बंगाल जाएंगे राकेश टिकैत, ममता बनर्जी को बताया झांसी की रानी

Highlights: -राकेश टिकैत अलग-अलग राज्यों के जिलों में पंचायत संबोधित कर रहे हैं -13 मार्च को कोलकाता जाकर दो पब्लिक मीटिंग में होंगे शामिल -भाजपा के खिलाफ वोट देने के लिए भी लोगों से कहेंगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 12 Mar 2021, 1:58 PM IST

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

नोएडा। कृषि कानूनों को लेकर किसान लगातार धरना प्रदर्शन दे रहे हैं। यूपी-दिल्ली बॉर्डर पर करीब चार महीनों से किसानों का आंदोलन जारी है। इस बीच भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत अलग-अलग राज्यों के जिलों में किसान महापंचायतों को संबोधित कर रहे हैं। जानकारों की मानें तो इसके पीछे का कारण केंद्र सरकार पर आगामी चुनावों के मद्देनजर दबाव बनाना है। इस बीच अब टिकैत ने पश्चिम बंगाल जाने का भी निर्णय लिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने ममता बनर्जी पर हुए हमले को लेकर यहां तक कह दिया कि दीदी की चोट से पूरे देश को चोट लगी है। झांसी की रानी अकेले ही लड़ रही है।

यह भी पढ़ें: राकेश टिकैत बोले जल्द ही पूर्वांचल में भी जोर पकड़ेगा किसान आंदोलन

दरअसल, एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में राकेश टिकैत ने कहा कि वह 13 तारीख को कोलकाता रवाना होंगे और यहां से वह नंदीग्राम का भी दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनकी कोलकाता में दो सार्वजनिक मीटिंग हैं। चुनाव के कारण सभी नेता वहां पहुंचे हुए हैं तो वह भी कोलकाता जाएंगे और वह वहां किसानों से भी पूछेंगे कि उनकी धान की फसल के रेट कितने मिल रहे हैं और उन्हें एमएसपी मिल रही है या नहीं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चोट लगने के मामले पर उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था। वह एक औरत हैं दीदी की इस चोट से पूरे देश को चोट लगी है। झांसी की रानी अकेले लड़ रही है।

यह भी पढ़ें: किसान महापंचायत में बोले राकेश टिकैत, 5 राज्यों के चुनाव में जाकर बताएंगे दिल्ली में हमारे साथ क्या किया

भाजपा के खिलाफ जमकर बरसे

कार्यक्रम के दौरान टिकैत ने कहा कि मैं कोलकाता भाजपा के लिए वोट मांगने नहीं जा रहा हूं। हां अगर वहां पर वोट की कोई बात आती है तो हम कहेंगे कि इसको वोट न दो, क्योंकि इसने तो पूरा देश बर्बाद कर दिया। किसी और को ही देख लो भाई। ये तो जरूर ही कहना पड़ेगा कि भाजपा को छोड़कर कहीं भी वोट दे देना।