scriptबलिया किसान महापंचायत में बोले राकेश टिकैत, 5 राज्यों के चुनाव में जाकर बताएंगे दिल्ली में हमारे साथ क्या किया | Rakesh Tikait Ballia Kisan Mahapanchayat Attack on Central Government | Patrika News

बलिया किसान महापंचायत में बोले राकेश टिकैत, 5 राज्यों के चुनाव में जाकर बताएंगे दिल्ली में हमारे साथ क्या किया

locationबलियाPublished: Mar 10, 2021 07:44:08 pm

कहा चुनाव में जनता को बताएंगे दिल्ली में हमारे साथ क्या किया
बलिया में हुई राकेश टिकैत की पूर्वांचल की पहली किसान मजदूर महापंचायत
कहा, पूर्वांचल का किसान जाग जाएगा तब होगी बड़ी किसान क्रांति

Rakesh Tikait

राकेश टिकैत

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

बलिया. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जोर पकड़ चुके किसान आंदोलन को पूर्वांचल और उससे सटे बिहार के हिस्सों तक फैलाने के लिये किसान नेता राकेश टिकैत बुधवार को पूर्वांचल पहुंचे। उन्होंने बलिया के सिकंदरपुर के चेतन किशोर मैदान में पूर्वांचल की अपनी पहली किसान मजदूर महापंचायत को संबोधित किया। इस महापंचायत में उन्होंने जहां किसानों को तीनों कृषि कानूनों को लेकर आगाह किया वहीं सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल का किसान जागेगा तभी होगी बड़ी किसान क्रांति। किसानों से आह्वान किया कि फसल की कटाई मड़ाई कर लीजिये, फिर ट्रैक्टर से दिल्ली की ओर चलना पड़ेगा। राकेश टिकैत ने कहा कि इसके बाद वह 13 मार्च को बंगाल जाएंगे। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में चुनाव होने हैं। हम वहां जाएंगे और जनता से बताएंगे कि दिल्ली में हमारे साथ क्या हुआ। उन्होंने कहा कि मजबूत लड़ाई लड़ी जाएगी। टिकैत की महापंचायत में पूर्वांचल के जिलों के अलवा बिहार से भी लोग पहुंचे थे।

इसे भी पढ़ें- राकेश टिकैत बोले जल्द ही पूर्वांचल में भी जोर पकड़ेगा किसान आंदोलन

टिकैत सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि आंदोलन को बदनाम करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गई। इसे कभी खालिस्तान का आंदोलन तो कभी पंजाब-हरियाणा का आंदोलन बताया गया। जबकि किसान नहीं टूटे और यह सबका आंदोलन बन चुका है। इसके पहले उन्होंने मीडिया से इसे विचारों का आंदोलन कहा। उन्होंने किसानों को आगाह करते हुए कहा कि अगर नहीं चेते तो सबकुछ छिन जाएगा। तीनों कृषि कानून छीनने के कानून हैं। हर जगह से किसान आंदोलन के लिये निकल रहे हैं। 2021 किसान आंदोलन के नाम रहेगा।

इसे भी पढ़ें- बलिया में राकेश टिकैत की किसान महापंचायत आज, पूर्वांचल में किसान आंदोलन को देंगे धार

टिकैत ने कहा कि यूपी के सीएम ने एमएसी पर खरीद की बात कही थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अगर नहीं चेते तो सबकुछ खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि खाद बीज के थाने खुलेंगे, ऐसी कोशिशें की जा रही हैं। सरकार भूख के आधार पर कीमतें तय करना चाहती है। इनकी मंशा छोटे बाजार, दुकान बंद करने की हैं, रोजगार खत्म हो जाएंगे। हमें लड़ाई लड़नी पड़ेगी तभी ये पीछे हटने को मजबूर होंगे।

इसे भी पढ़ें- हरियाणा सियासी संकट: राकेश टिकैत की विधायकों से अपील, किसानों और जनता के साथ खड़े हों
टिकैत ने कहा कि लड़ाई सिर्फ तीन बिल की नहीं, बल्कि किसानों के आत्मसम्मान की है। अगर किसान हारा तो देश का मजदूर व नौहवान भी होगा। महापंचायत में आए किसानों से आह्वान करते हुए कहा कि एक गांव, एक ट्रैक्टर, 15 आदमी और 10 दिन चाहिये। कृषि कानून वापस हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें- किसान आंदोलन को अब पूर्वांचल, अवध और बुंदेलखंड में तेज करने की है तैयारी, जगह-जगह होंगी
इसके पहले उन्होंने गाजीपुर में मीडिया से कहा कि सरकार हमारी नहीं सुन रही है। वो किसानों से बात नहीं करना चाहते। पहले जिस तरह से बात हो रही थी उस तरह से बात हो और अगर वो हमें बुलाएं तो आपस में सहमति करके हमारी टीम जरूर जाएगी। पर मध्यस्थता वो करे जिसके पास पावर हो। मध्यस्थ को फुल पावर और फैसला करने की शक्ति होना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें- पूर्वांचल के गन्ना बेल्ट में किसानों को साधने पहुंचे जयंत चौधरी, किसान पंचायत में बोले, भाजपा नेताओं से कृषि बिल पर कीजिये सवाल

उनके अलावा भारतीय किसान यूनियन के महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह व राष्ट्रीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व एमएलसी रामाशीष राय ने भी महापंचायत को संबोधित किया। इसमें विजय बहादुर सिंह, पुरूषोत्तम शर्मा, भीमनाथ राय, शिवनारायण यादव, अजीत कुमार राय, ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा व डा. मदन राय आदि मौजूद थे।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7ztzf7
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो