scriptरात भर इनके पास अस्पताल में रही प्रियंका गांधी, जल्द पहुंच सकते हैं सोनिया और राहुल- देखें वीडियाे | robert vadra admit in hospital priyanka gandhi stay with him in noida | Patrika News
नोएडा

रात भर इनके पास अस्पताल में रही प्रियंका गांधी, जल्द पहुंच सकते हैं सोनिया और राहुल- देखें वीडियाे

Highlights

सुबह होते ही दिल्ली के लिए रवाना हो गई प्रियंका
अस्पताल में पति रॉबर्ट वाड्रा को देखने पहुंच सकते हैं सोनिया और राहुल गांधी
इस वजह से अस्पताल में भर्ती हुए राबर्ट वाड्रा

नोएडाOct 22, 2019 / 02:56 pm

Nitin Sharma

नोएडा। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) सोमवार को अचानक देर रात उत्‍तर प्रदेश के हाईटेक शहर नोएडा (Noida) में अपने पति राबर्ट वाड्रा के पास पहुंचीं। दरअसल प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा नोएडा के सेक्टर-11 स्थित मेट्रो अस्पताल में भर्ती है। इसी के चलते वह पति को देखने के साथ ही सुबह तक उनके पास रही। इसके बाद मंगलवार सुबह वह दिल्ली के लौट गई। वही बताया जा रहा है कि जल्द ही सोनिया और राहुल गांधी भी वाड्रा को देखने अस्पताल पहुंच सकते हैं।

‘घर से निकले तो जान से हाथ धो बैठोगे’

इसलिए अस्पताल में भर्ती हुए राबर्ट वाड्रा

दरअसल, प्रियंका गांधी वाड्रा के पति राबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) सोमवार शाम को बैक पेन होने की वजह से नोएडा के मेट्रो अस्‍पताल पहुंचे। यहां उन्हें भर्ती कराया गया। इसके बाद देर शाम प्रियंका गांधी वाड्रा भी पति को अस्‍पताल देखने पहुंचीं थीं। राबर्ट वाड्रा को अस्पताल के पहले फ्लोर पर स्थित वीआईपी वॉर्ड में भर्ती कराया गया है। सोमवार रात करीब 8 बजे प्रियंका गांधी अस्‍पताल पहुंचीं। जिसके बाद वह पूरी रात पति के पास देखभाल के लिए रही। वह मंगलवार सुबह करीब 7 बजे अस्‍पताल से दिल्‍ली के लिए रवाना हुईं। माना जा रहा है क‍ि राबर्ट वाड्रा को मंगलवार या बुधवार को डिस्‍चार्ज किया जा सकता है।

जनता की नहीं सुनने पर इन विभाग के अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

अस्पताल में आवाजाही कर दी गई थी बंद

बताया जा रहा है क‍ि प्रियंका गांधी रात भर अस्‍पताल में रहीं। उनके आने और जाने के दौरान आम लोगों की आवाजाही बंद कर दी गई। उन्‍होंने डॉक्‍टरों से राबर्ट वाड्रा का हालचाल पूछा। इस दौरान प्रियंका गांधी के साथ एसपीजी कमांडो भी अस्‍पताल पहुंचे थे। वही इसकी सूचना मिलते अस्‍पताल के बाहर मीडिया का जमावड़ा लग गया। माना जा रहा है क‍ि मंगलवार को सोनिया और राहुल गांधी भी अस्‍पताल में राबर्ट वाड्रा का हालचाल जानने आ सकते हैं।

Home / Noida / रात भर इनके पास अस्पताल में रही प्रियंका गांधी, जल्द पहुंच सकते हैं सोनिया और राहुल- देखें वीडियाे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो