scriptपीएम मोदी और सीएम योगी के दौरे से पहले भगवा पार्टी के लिए आई बुरी खबर | Saffron party gets bad news before PM modi-CM Yogi Noida Visit | Patrika News
नोएडा

पीएम मोदी और सीएम योगी के दौरे से पहले भगवा पार्टी के लिए आई बुरी खबर

दादरी के मिहिर भोज पीजी कॉलेज के छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी का सूपड़ा साफ

नोएडाDec 24, 2017 / 09:21 pm

Iftekhar

File photo

ग्रेटर नोएडा. बॉटनिकल गार्डन से जनकपुरी वेस्ट तक शुरू होने वाली तीसरे फेस की मैजेंटा मेट्रो लाइन के उद्घाटन करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले भागवा पार्टी के लिए रविवार को बुरी खबर आई। दादरी के मिहिर भोज पीजी कॉलेज में रविवार को हुए छात्र संघ चुनाव में भाजपा की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का सूपड़ा साफ हो गया। वहीं, सभी पांच सीटों पर समाजवादी के उम्मीदवारों ने जीत का परचम लहराया। यह हाल तब है, जब यूपी में बीजेपी की सरकार है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्नाथ सोमवार को शहर का दौरा करने वाले हैं। इससे पहले एबीवीपी के नेता जीत दर्ज कर अपने आला नेताओं को तोहफा दे सकते थे, लेकिन वे इससे चूक गए।

Samajwadi winners
समाजवादी पार्टी के रविन्द्र भाटी छात्रों ने छात्र संघ चुनाव का अध्यक्ष और रोहित भाटी को उपाध्यक्ष चुना है। इनके अलावा मंत्री ललित सिसौदिया और उपमंत्री राहुल कुमार और कोषाध्यक्ष के लिए सागर पायला ने जीत दर्ज की। ये तीनों भी समाजवादी पैनल के हैं। अध्यक्ष पद पर रविन्द्र भाटी ने एबीवीपी के प्रदीप भाटी को 43 वोटों से हराया। उपाध्यक्ष पद पर रोहित भाटी ने जीत दर्ज की। उन्होंने बीजेपी के मुकेश कुमार को 59 वोटों से हराया। मंत्री पद पर ललित सिसौदिया ने कब्जा किया। उन्होंने एबीवीपी के दुर्गेश कुमार को 54 वोटों से हराया। वहीं, उपमंत्री पद पर राहुल कुमार ने तनुष्का तोंगड़ को हराकर कब्जा किया। उन्होंने तनुष्का तोंगड़ को 56 वोटों से पराजित किया। इसके अतिरिक्त कोषाध्यक्ष पद पर सागर पायला ने पूजा को 28 वोटों से हराया। एबीवीपी के पूरे पैनल से कड़ी टक्कर के बाद समजवादी पार्टी का पैनल जीत हासिल की है।
एबीवीपी पैनल को मिली करारी शिकस्त की कई वजह भी मानी जा रही है। सीसीएस यूनिवर्सिटी में भी समाजवादी पैनल की जीत दर्ज चुका हैं। सुत्रो की माने तो युवा बीजेपी से मन तोड़ रहे हैं। गुजरात का असर भी एक वजह मानी जा रही है। वहीं मिहिर भोज पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीरेन्द्र कसाना ने विजई उम्मीदवारों को शुभाकामनाएं देते हुए शपथ दिलाई। उन्होंने हारे हुए प्रत्याशियों को भी भविष्य में हार न मिलने के लिए प्रेरित किया। शपथ ग्रहण के बाद पुलिस सभी विजयी उम्मीदवारों को कॉलेज से कोतवाली तक अपने साथ लेकर गई।
कॉलेज के चीफ चुनाव अधिकारी सीखचंद वर्मा ने बताया कि रविवार को पूर्व निर्धारित समय के अनुसार सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हुआ था। मतदान प्रक्रिया दोपहर 2 बजे तक चली। 3 बजे से 4:30 बजे तक 5 टेबलों पर मतगणना हुई। सबसे पहले सभी पदों के लिए डाली गई वोटों के बंडल बनाए गए, जिसके बाद मतगणना का काम शुरू हुआ। प्राचार्य के निर्देश के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी सीखचंद वर्मा ने चुनाव परिणाम की घोषणा की। कुल मिलाकर चुनाव शांतिपूर्ण रहा।

Home / Noida / पीएम मोदी और सीएम योगी के दौरे से पहले भगवा पार्टी के लिए आई बुरी खबर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो