scriptबड़ी घोषणा: पूर्व प्रधानमंत्री के पोते पर अखिलेश ने फिर जताया भरोसा, गठबंधन कर साथ लड़ेंगे चुनाव | samajwadi party announce for alliance with rld in up | Patrika News
नोएडा

बड़ी घोषणा: पूर्व प्रधानमंत्री के पोते पर अखिलेश ने फिर जताया भरोसा, गठबंधन कर साथ लड़ेंगे चुनाव

Highlights:
-मुजफ्फरनगर में आयोजित महापंचायत में पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने की घोषणा
-सपा सांसद ने इस सपा अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश का आदेश बताया
-यूपी में रालोद संग मिलकर उपचुनाव व अगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी सपा

नोएडाOct 09, 2020 / 09:34 am

Rahul Chauhan

akhileshjayant-1547629760.jpg
नोएडा। उत्तर प्रदेश में कई सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। वहीं अगामी 2022 विधानसभा चुनाव की भी तैयारियों शुरू हो चुकी हैं। इस बीच राजनीतिक गलियारों में भी गठबंधन को लेकर सुगबुगाहट होने लगी है। उधर, समाजवादी पार्टी की तरफ से बड़ी घोषणा की गई। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री के पोते पर फिर से भरोसा जताते हुए साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया गया है।
दरअसल, गुरुवार को मुजफ्फरनगर में आयोजित लोकतंत्र बचाओ महापंचायत में पहुंचे समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने मंच से बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संदेश लेकर आए हैं। जिसमें उन्होंने कहा कि सपा रालोद गठबंधन पहले भी रहा है और आगे भी रहेगा। दोनों पार्टियां विधानसभा उपचुनाव सहित 2022 विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगी। चौधरी चरण सिंह की विरासत को अब तक नेताजी मुलायम सिंह यादव व चौधरी अजीत सिंह ने आगे बढ़ाया है और अब अखिलेश यादव व जयंत चौधरी आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
गौरतलब है कि 2019 यूपी विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी, बसपा और रालोद ने गठबंधन किया था। हालांकि इसके बावजूद भाजपा बहुमत हासिल कर सत्ता में आई। उधर, तीनों पार्टियों को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं हार का ठीकरा रालोद व सपा पर फोड़ते हुए मायावती ने गठबंधन तोड़ने का ऐलान कर दिया था, जबकि सपा और रालोद के बीच लगातार तालमेल नजर आया।

Home / Noida / बड़ी घोषणा: पूर्व प्रधानमंत्री के पोते पर अखिलेश ने फिर जताया भरोसा, गठबंधन कर साथ लड़ेंगे चुनाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो