scriptयोगी सरकार का बड़ा फरमान, शुक्रवार को यूपी में स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद | School college will be remain close in uttar pradesh | Patrika News
नोएडा

योगी सरकार का बड़ा फरमान, शुक्रवार को यूपी में स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निधन के बाद योगी सरकार ने यूपी में किया शुक्रवार को छुट्टी का ऐलान।
 

नोएडाAug 16, 2018 / 08:38 pm

Rahul Chauhan

नोएडा। स्कूल-कालेजों की छुट्टी को लेकर बच्चों में बड़ा उत्साह रहता है। ये उत्साह उस समय और बढ़ जाता है जब बच्चों को अचानक यह सूचना मिले कि अगले दिन उनके स्कूल की छुट्टी कर हो गई है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित प्रदेश के सभी स्कूलों में शुक्रवार को सरकारी अवकाश की घोषणा कर दी गई है। मेरठ के जिला सूचना अधिकारी आशुतोष चंदोला ने इस आदेश की पुष्टि की। यह घोषणा देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निधन को लेकर की गई है। आपको बता दे कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का गुरुवार शाम 5.05 बजे दिल्ली के एम्स हॉस्पीटल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। यूपी सरकार के साथ ही अन्य कई राज्यों की सरकारों ने भी शुक्रवार की छुट्टी की घोषणा की है।
यह भी पढे़ें-इस एक किस्से से जानें, अटल जी की किस आदत के सभी थे मुरीद

अटल बिहारी वाजपेयी 93 वर्ष के थे। उनका जन्म 25 दिसंबर 1924 को हुआ था। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए 11 अगस्त को उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई थी। गुरुवार दोपहर से ही उनकी गंभीर हालत की खबर मिलते ही पीएम नरेंद्र मोदी ने एम्स पहुंचकर उनका हाल-चाल लिया था। उसके बाद लगातार भाजपा सहित अन्य विपक्षी दलों के नेताओं का एम्स आना-जाना लगा रहा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी आनन-फानन में दिल्ली के लिए निकल लिए।
यह भी देखेंनहीं रहे अटल बिहारी वाजपेयी, लेकिन ‘अटल’ रहेगी विरासत

https://twitter.com/hashtag/AtalBihariVajpayee?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
सीएम योगी ने कहा कि उनका व्यक्तिगत से ज्यादा देश से लगाव था। उन्होेंने हमारे देश को के राजनीतिक स्थिरता का वातावरण दिया। जानकारी के मुताबिक उनके शव को उनके दिल्ली स्थित घर पर रात्रि में दर्शन के लिए रखा जाएगा सुबह उनका शव अंतिम दर्शन के लिए दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में रखा जाएगा। उसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो