नोएडा. इस चिलचिलाती गर्मी में बीयर और अंग्रेजी शराब की कीमत में भारी इजाफा होने से पीने के शौकीनों का मूड खराब कर सकता है। दरअसल, बीयर और शराब के शौकीनों को अब अपना ये शौक पूरा करना महंगा पड़ेगा। उत्तर प्रदेश शासन ने बीयर और अंग्रेजी शराब की नई रेट लिस्ट जारी की है। नई पॉलिसी में बीयर पर 10 रुपये से ज्यादा का इजाफा किया गया है। वहीं, अंग्रेजी शराब के कई अलग-अलग ब्रांड पर करीब 10 से 20 प्रतिशत तक रेट बढ़ाए गए हैं।