scriptLok Sabha Result Live: आजम खान को लगा शुरुआती झटका, जानिए क्‍या है केंद्रीय मंत्रियों वीके सिंह व महेश शर्मा का हाल | UP lok sabha election results 2019 live update in hindi | Patrika News
नोएडा

Lok Sabha Result Live: आजम खान को लगा शुरुआती झटका, जानिए क्‍या है केंद्रीय मंत्रियों वीके सिंह व महेश शर्मा का हाल

लोकसभा चुनाव 2019 के रुझान आने शुरू
केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह गठबंधन प्रत्‍याशी सुरेश बंसल से काफी आगे
रालाेद मुखिया चौधरी अजित सिंह और उनके बेटे जयंत चौधरी पीछे चल रहे हैं

नोएडाMay 23, 2019 / 10:01 am

sharad asthana

azam khan

Lok Sabha Result Live: आजम खान को लगा शुरुआती झटका, जानिए क्‍या है केंद्रीय मंत्रियों का हाल

नोएडा। लोकसभा चुनाव 2019 के रुझान आने शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही सभी दलों के प्रत्‍याशियों की सांसें भी ऊपर-नीचे हो रही हैं। पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश समेत देश में कई दिग्‍गजों की प्रतिष्‍ठा दांव पर लगी हैं। शुरुआती रुझान में जहां कुछ दिग्‍गजों को झटका लगा है, वहीं कुछ को अच्‍छा फील हो रहा है।
इनकाे मिली बढ़त

गाजियाबाद के सांसद व केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह शुरुआती राउंड में अपने प्रतिद्वंद्वी गठबंधन के प्रत्‍याशी सुरेश बंसल से काफी आगे चल रहे हैं। गौतमबुद्ध नगर से केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा और बागपत से डॉ. सत्‍यपाल सिंह आगे चल रहे हैं। रालाेद मुखिया चौधरी अजित सिंह और उनके बेटे जयंत चौधरी पीछे चल रहे हैं। उनकी परंपरागत सीट भी उनके हाथ से खिसकती दिख रही है।
इमरान मसूद दूसरे नंबर पर

इनके अलावा रामपुर से सपा के कद्दावर नेता आजम खान को भी शुरुआत में झटका लगा है। वहां से जया प्रदा आगे चल रही हैं। सहारनपुर से कांग्रेस के इमरान मसूद दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। वहां पर गठबंधन के हाजी फजलुर्रहमान आगे चल रहे हैं जबक‍ि मध्‍य प्रदेश के सीएम कमलनाथ के भतीजे व भाजपा उम्‍मीदवार राघव लखनपाल शर्मा तीसरे नंबर पर हैं।

Home / Noida / Lok Sabha Result Live: आजम खान को लगा शुरुआती झटका, जानिए क्‍या है केंद्रीय मंत्रियों वीके सिंह व महेश शर्मा का हाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो