– मेरठ से भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र अग्रवाल ने करीब 11 हजार वोटों से गठबंधन के उम्मीदवार हाजी याकूब कुरैशी को शिकस्त दी है। – बुलंदशहर में भाजपा उम्मीदवार डॉ. भोला सिंह ने गठबंधन प्रत्याशी योगेश वर्मा को हराया है। उन्हें 296434 वोटों से विजय घोषित किया गया है।
– मुरादाबाद में सपा नेता डॉ. एसटी हसन ने भाजपा सांसद सर्वेश कुमार सिंह को करीब 90 हजार वोटों से शिकस्त दी है। – संभल में गठबंधन उम्मीदवार शफीकुर्रहमान बर्क लगभग जीत तय गए हैं। यहां से भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी दूसरे नंबर पर हैं।
– अमरोहा में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े दानिश अली जीत गए हैं। यहां से भाजपा सांसद कंवर सिंह तंवर हार गए हैं। – गौतमबुद्ध नगर से केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा की जीत लगभग तय मानी जा रही है। यहां से बसपा ने सतवीर नागर को टिकट दिया था।
– गाजियाबाद से केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह एक बार फिर संसद पहुंचेंगे। वह रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करने की ओर हैं। यहां से गठबंधन उम्मीदवार सुरेश बसंल दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।
– सहारनपुर में गठबंधन के प्रत्याशी हाजी फजलुर्रहमान सबको चौंकाते हुए जीत गए हैं। यहां से सांसद राघव लखनपाल शर्मा को हार मिली है। – मुजफ्फरनगर में भाजपा के डॉ. संजीव बालियान फिर से संसद पहुंचे हैं। यहां से रालोद मुखिया व गठबंधन प्रत्याशी अजित सिंह को हार मिली है।
– बागपत में भाजपा के डॉ. सत्यपाल सिंह ने रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी को हराया है। – रामपुर में सपा नेता आजम खान जीतकर पहली बार संसद पहुंच सकते हैं। वह भाजपा उम्मीदवार जया प्रदा से काफी आगे चल रहे हैं।
– बिजनौर में बसपा नेता मलूक नागर ने जीत हासिल की है। यहां से भारतेंद्र सिंह को हार मिली है। – नगीना में गठबंधन के उम्मीदवार गिरीश चंद्र काफी आगे चल रहे हैं। यहां से भाजपा सांसद यशवंत सिंह पीछे चल रहे हैं।
– कैराना में भाजपा उम्मीदवार प्रदीप चौधरी ने सांसद तबस्सुम हसन को करीब 1 लाख वोटों से हराया है।