30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर: यूपी के इन जिलों में चार दिन के लिए बंद हुए स्‍कूल, दो दिन नहीं खुलेंगे शराब के ठेके

पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के आठ जिलों में प्रथम चरण में 11 अप्रैल को होगा मतदान बिजनौर में 8 से 11 अप्रैल तक सभी सरकारी व निजी स्‍कूल बंद रखने के आदेश शामली में केवल मतदान वाले दिन 11 अप्रैल को स्‍कूल बंद रहेंगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 8 Apr 2019, 10:47 AM IST

schools

बड़ी खबर: यूपी के इन जिलों में चार दिन के लिए बंद हुए स्‍कूल, दो दिन नहीं खुलेंगे शराब के ठेके

नोएडा। पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के आठ जिलों में प्रथम चरण में 11 अप्रैल को मतदान होगा। इसके लिए जहां राजनीतिक दलों ने पूरा जोर लगा दिया है, वहीं प्रशासन ने भी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इस वजह से कई जिलों में स्‍कूलों में छुट्ट‍ियां घोषित कर दी गई हैं, जबक‍ि शराब के ठेके भी बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:Lok Sabha Election: आज य ूपी के इस जिले में आमने-सामने होंगे राहुल, प्रियंका और सीएम योगी

इन लोकसभा सीटों पर होगा मतदान

प्रथम चरण में 11 अप्रैल को सहारनपुर, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, कैराना, मेरठ और बागपत में चुनाव होंगे। इसे देखते हुए बिजनौर में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक सभी सरकारी व निजी स्‍कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। बिजनौर के अलावा गौतमबुद्ध नगर में भी 8 से 11 अप्रैल तक सभी स्‍कूल बंद रहेंगे। मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत और हापुड़ में 9 से 11 अप्रैल तक स्‍कूल बंद रहेंगे जबकि बुजलंदशहर के खुर्जा और सिकंदराबाद में केवल 11 अप्रैल को ही स्‍कूल बंद रहेंगे। शामली में भी केवल मतदान वाले दिन 11 अप्रैल को स्‍कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: कमल-कमल हुआ पुराना, बीजेपी नेता का नया रैप वायरल

पहले दिए थे ये आदेश

मेरठ के जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने पहले मेरठ में 9 से 11 अप्रैल तक शिक्षण कार्य नहीं होने का आदेश था। इसके बाद उन्‍होंने 8 से 11 अप्रैल तक स्कूलों में पठन-पाठन कार्य नहीं होने का आदेश दिया। फिर आदेश 9 से 11 अप्रैल तक का हुआ। सोमवार को सभी स्कूल खुले हुए थे। मंगलवार से स्कूलों में पढ़ाई नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: BIG NEWS: निर्वाचन आयोग ने मायावती पर कसा शिकंजा, मुस्लिमों पर दिए गए बयान पर की गई बड़ी कार्रवाई

9 की शाम से बंद हो जाएंगे ठेके

स्‍कूलों के अलावा शराब के ठेके भी बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। बुलंदशहर के आबकारी अधिकरी राजेश शर्मा का कहना है कि 9 अप्रैल यानी मंगलवार की शाम 6 बजे से ठेके बंद हो जाएंगे। इसके बाद 11 अप्रैल को मतदान खत्‍म होने के बाद ही ये खुलेंगे। हालांकि, इसका समय शाम 6 बजे तक का दिया गया है लेकिन जब तक आखिरी मतदान वोट नहीं डाल देता है, तब तक ठेके नहीं खुलेंगे। बुलंदशहर के अलावा सहारनपुर, मेरठ, बिजनौर, बागपत, मुजफ्फरनगर और शामली में शराब के ठेके 9 अप्रैल की शाम से बंद हो जाएंगे।