scriptNoida-NCR में टूटा सर्दी का 22 साल पुराना रिकॉर्ड, कंपकपाए लोग | winter breaks record for last 22 year temperature | Patrika News
नोएडा

Noida-NCR में टूटा सर्दी का 22 साल पुराना रिकॉर्ड, कंपकपाए लोग

Highlights
. पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से गिर रहा तापमान. मंगलवार को ठंड की वजह से लोगों की बढ़ी थी परेशानियां. धूप की वजह बुधवार को मिली लोगों को राहत

नोएडाDec 18, 2019 / 01:31 pm

virendra sharma

farmercoldwave.jpg
नोएडा। दिल्ली-एनसीआर में पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी की वजह से सर्दी का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। गिरते तापमान ने इस बार 22 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले 22 साल में अधिकतम तापमान कभी इतना नहीं गिरा, जितना इस बार पहुंचा है। बताया गया है कि 27 साल का यह दूसरा सबसे कम तापमान रहा है। बुधवार को पिछले कई दिनों बाद हल्की धूप निकली। लेकिन अभी सर्दी से राहत के आसार नहीं दिखाई दे रहे है।
पिछले कुछ दिनों से पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में दिखाई दे रहा है। मंगलवार को ठंड के हालात खराब होने के बाद बुधवार को धूप निकली। skymet weather की वेबसाइट के मुताबिक, बुधवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम 7 डिग्री रहा। यह सामान्य तापमान से करीब 10 डिग्री कम है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ आरएस. सेंगर के मुताबिक, गुरुवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। जिसके बाद मौसम में सुधार देखने को मिल सकता है। शुक्रवार और शनिवार को तापमान 15 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि, 20 दिसंबर के बाद बारिश के आसार हैं। वहीं, 22 व 23 दिसंबर के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।
मंगलवार को ठंड के रहे हालात खराब

दिल्ली एनसीआर में मंगलवार को अधिकतम तापमान लगभग 12.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से लगभग 10 डिग्री कम रहा है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 8 डिग्री तक रहा। यह सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। यहां तक की गर्म कपड़ों के बाद भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इससे पहले दिल्ली एनसीआर का तापमान 28 दिसंबर 1997 को 11.3 डिग्री रहा था। 1992 के बाद तापमान गिरने का यह दूसरा मौका है।

Home / Noida / Noida-NCR में टूटा सर्दी का 22 साल पुराना रिकॉर्ड, कंपकपाए लोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो