नोएडा

कमिश्नर का बड़ा फैसला, 11 पुलिस अधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

Highlights:
-नोएडा के पहले कमिश्नर आलोक सिंह ने ग्यारह अपर पुलिस उपायुक्त और एसीपी को कार्य आवंटन किया है
-नोएडा पुलिस द्वारा कार्य आवंटन की सूची बुधवार देर रात जारी की गई
-कार्य आवंटन सभी जोनों के अधिकारियों को किया गया है

नोएडाFeb 06, 2020 / 03:50 pm

Rahul Chauhan

नोएडा। योगी सरकार द्वारा कमिश्नरी लागू किए जाने के बाद नोएडा के पहले कमिश्नर आलोक सिंह ने ग्यारह अपर पुलिस उपायुक्त और एसीपी को कार्य आवंटन किया है। नोएडा पुलिस द्वारा कार्य आवंटन की सूची बुधवार देर रात जारी की गई। कार्य आवंटन सभी जोनों के अधिकारियों को किया गया है। इससे पहले थानों में भी कई पुलिसकर्मियों के तबादले भी किए गए थे। उधर, जिले में कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के बाद से सभी पुलिसकर्मियों में हलचल का माहौल है।
यह भी पढ़ें

Shopping करने पर लेंगे बिल तो मोदी सरकार देगी 10 लाख से 1 करोड़ तक का इनाम

इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

रणविजय सिंह को अपर पुलिस उपायुक्त नोएडा, अंकुर अग्रवाल को अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा, अनिल कुमार झा को अपर पुलिस उपायुक्त यातायात, अशोक कुमार सिंह को अपर पुलिस उपायुक्त अभिसूचना/सुरक्षा/मुख्यालय/अपराध, आशुतोष द्विवेदी को अपर पुलिस उपायुक्त कानून एंव व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।
यह भी पढ़ें

शाहीन बाग में प्रदर्शन पर बोले पीएम मोदी के भाई, देश में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार

उधर, कमिश्नर द्वारा अरुण कुमार सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त-1नोएडा, रजनीश कुमार को सहायक पुलिस आयुक्त-2 नोएडा श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय को सहायक पुलिस आयुक्त-1 सेंट्रल नोएडा, तनु उपाध्याय को सहायक पुलिस आयुक्त महिला सुरक्षा, अब्दुल कादिर को सहायक पुलिस आयुक्त-3 ग्रेटर नोएडा, नितिन कुमार सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त अपराध और आशुतोष कुमार को सहायक पुलिस आयुक्त कानून एंव व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Home / Noida / कमिश्नर का बड़ा फैसला, 11 पुलिस अधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.