scriptYear Ender 2023: वे लोग जो सोशल मीडिया पर हुए वायरल, कोई हुआ बदनाम तो कोई बना सुपर स्टार | Year Ender 2023 people went viral on social media became superstars | Patrika News
नोएडा

Year Ender 2023: वे लोग जो सोशल मीडिया पर हुए वायरल, कोई हुआ बदनाम तो कोई बना सुपर स्टार

Year Ender 2023: साल 2023 किसी के लिए वरदान बना तो किसी के लिए श्राप। ये साल कई वजहों से खास रहा और खासकर सोशल मीडिया की वजह से। आइए जानते हैं वे इंफ्लुएंसर कौन से हैं, जिन्हें सोशल मीडिया ने स्टार बना दिया।

नोएडाDec 26, 2023 / 06:28 pm

Sanjana Singh

year_ender_2023_news.jpg
साल 2023 में, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स काफी सुर्खियों में रहे हैं, चाहे बात फेसबुक की हो या फिर इंस्टाग्राम और ट्विटर की। ये प्लेटफॉर्म उनके यूजर्स के बीच में वीडियो देखने और अपलोड करने का केंद्र हैं, जिससे कुछ लोग खुद को प्रसिद्ध करने का प्रयास करते हैं। ऐसे में, यहां हम आपको यूपी के तीन ऐसे इन्फ्लुएंसर्स के बारे में बताएंगे, जिनका यह साल विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहा है।
सीमा हैदर
इस साल, सोशल मीडिया पर सबसे चर्चित सीमा हैदर हैं। सीमा हैदर पाकिस्तान से हैं और मई 2023 में वह अपने चार बच्चों के साथ भारत आई। इसके बाद से ही, सीमा अपने भारतीय पति सचिन मीणा के साथ नोएडा, यूपी में बसी हैं। सचिन और सीमा ऑनलाइन पबजी गेम के जरिए एक दूसरे से मिले थे। अवैध तरीके से भारत आई सीमा हैदर कई दिनों तक मीडिया में चर्चा का विषय बनी रहीं। इसके साथ ही, उनके कई रील और वीडियोज भी वायरल होते रहे।
photo_6078125619109017851_w.jpg

मिथिलेश भाटी
सीमा हैदर के साथ ही, उनकी पड़ोसी भी काफी प्रसिद्ध हुईं जिनका नाम मिथिलेश भाटी है। नोएडा के सचिन मीणा की पड़ोसी, मिथिलेश भाटी ने सचिन के बारे में मीडिया में बयान दिया और इससे सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई। इंस्टाग्राम पर लोग ने उनकी बयान पर रील्स बनाए और मीम्स तैयार की, जिससे उनका वीडियो वायरल हो गया। दरअसल, उन्होंने कैमरे के सामने सचिन मीणा को लप्पू कहा था। इस बयान पर यशराज मुखाटे ने गाना भी बनाया था।
photo_6078125619109017852_y.jpg

SDM ज्योति मौर्या

साल 2023 में, SDM ज्योति मौर्य भी चर्चा का केंद्र बनीं। उनके पति आलोक कुमार मौर्य के साथ उनका विवाद देश में सबसे चर्चित विषयों में से एक बन गया था। आलोक एक सफाईकर्मी हैं और उन्होंने दावा किया कि उन्होंने ही ज्योति को पढ़ाया-लिखाया, लेकिन जब वह PCS अधिकारी बन गईं, तो उनका चक्कर किसी और के साथ चलने लगा। इस वजह से ज्योति मौर्य ने आलोक को छोड़ दिया। उनका विवाद मीडिया में चर्चा का विषय बन गया है, और दोनों का तलाक का मामला प्रयागराज के फैमिली कोर्ट में चल रहा है।
photo_6078125619109017854_y.jpg

Hindi News/ Noida / Year Ender 2023: वे लोग जो सोशल मीडिया पर हुए वायरल, कोई हुआ बदनाम तो कोई बना सुपर स्टार

ट्रेंडिंग वीडियो