scriptपत्रिका सर्वे: भ्रष्टाचार है बड़ी समस्या | corruption is a major problem says patrika survey | Patrika News
ओपिनियन

पत्रिका सर्वे: भ्रष्टाचार है बड़ी समस्या

पत्रिका समूह ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मुद्दों पर सर्वेक्षण करवाया तो निष्कर्ष निकला कि ..

Jan 16, 2015 / 12:12 pm

Super Admin

पत्रिका समूह ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मुद्दों पर सर्वेक्षण करवाया तो निष्कर्ष निकला कि अभी भ्रष्टाचार के विरोध की चिनगारी बुझी नहीं है। लोग इसे देश की सबसे बड़ी समस्या मानते हैं। पत्रिका ने राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और कर्नाटक के 72 शहरों में पिछले सप्ताह यह सर्वे करवाया। सर्वे का निचोड़ :

पिछले दो वर्ष में एक के बाद एक उजागर होते घोटालों ने देश की जनता को अन्दर तक विचलित कर दिया है। सर्वे में शामिल लोगों के अनुसार भ्रष्टाचार देश की सबसे बड़ी समस्या है। राजनीतिक दलों के लिए चेतावनी यह है कि 36 प्रतिशत लोग राजनेताओं को ही इस भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार मानते हैं।

पचास प्रतिशत से अधिक लोगों के अनुसार महंगाई को कम करने की जिम्मेदारी केन्द्र और राज्य सरकार, दोनों की है। लोगों का कहना था कि आगामी लोकसभा चुनाव में भ्रष्टाचार और महंगाई प्रमुख मुद्दे रहने वाले हैं। इसे जनसंचार के माध्यमों का असर कहा जाए या पिछले सालों में चले जन-आन्दोलनों का प्रभाव, अधिकतर लोगों का कहना है कि आगामी लोकसभा चुनाव में प्रादेशिक या क्षेत्रीय मुद्दों की जगह राष्ट्रीय मुद्दों पर वोट पड़ेंगे।

अब नासूर बन चुका है
आज देश के लिए भ्रष्टाचार बड़ी समस्या बन चुका है। कोई भी ऎसा क्षेत्र नहीं बचा है, जहां काम में पारदर्शिता हो। हर विभाग भ्रष्टाचार की चपेट में है। छोटे से लेेकर बड़े स्तर तक, हर जगह भ्रष्टाचार की जड़ मजबूत हो चुकी है। भ्रष्टाचार की वजह से देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ती ही जा रही है।

अगर हम भ्रष्टाचार पर रोक लगाने में सफल हो गए, तो देश अन्य समस्याओं से अपने आप ही छुटकारा पा लेगा। लेकिन सवाल यह है कि आखिर भ्रष्टाचार खत्म होगा कैसे? हम भारतीय अक्सर समस्याओं को एक दूसरे पर थोपते रहते हैं। जब तक लोगों में राष्ट्रीयता की भावना नहीं आएगी, हम आगे नहीं बढ़ सकते। लोगों को देश की समस्या को अपनी समस्या समझनी होगी।

अक्सर देखा जाता है कि चुनावों में हम अपना जनप्रतिनिधि जाति और धर्म के आधार पर चुनते हैं। हमें जनप्रतिनिधि की काबिलियत से मतलब नहीं रहता। यहीं हम देश को धोखा देते हैं। युवाओं के मन में सिस्टम को लेकर आक्रोश है। महंगी पढ़ाई के बाद भी उन्हें रोजगार के लिए भटकना पड़ रहा है। जब भी देश का युवा सड़कों पर उतरा है, बदलाव हुआ है।

मध्य प्रदेश 21 19 33 5 22
छत्तीसगढ़ 23 27 28 10 12
राजस्थान 22 17 24 6 31
अन्य राज्य 18 13 46 8 15

सभी आंकड़े प्रतिशत में


खराब नीतियां बढ़ाती बेरोजगारी
जनता की राय में सरकार की नीतियों की खामियों के कारण बढ़ती है बेराजगारी

मध्य प्रदेश 19 35 24 22
छत्तीसगढ़ 28 37 21 14
राजस्थान 13 43 21 23
अन्य राज्य 10 62 18 10

सभी आंकड़े प्रतिशत में


महंगाई को कम करने की जिम्मेदारी किसकी है?
1. राज्य सरकार की
2. केन्द्र सरकार की
3. दोनों की

डॉ. वशिष्ठ नारायण सिंह, वरिष्ठ पत्रकार

Home / Prime / Opinion / पत्रिका सर्वे: भ्रष्टाचार है बड़ी समस्या

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो