आपकी बात, धर्म आधारित राष्ट्र और धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र में से श्रेष्ठ किसे माना जा सकता है?
Published: Aug 29, 2021 07:33:39 pm
पत्रिकायन में सवाल पूछा गया था। पाठकों की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं आईं, पेश हैं चुनिंदा प्रतिक्रियाएं।


आपकी बात, धर्म आधारित राष्ट्र और धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र में से श्रेष्ठ किसे माना जा सकता है?
हर धर्म का आदर करें
श्रेष्ठ राष्ट्र वही है, जो सभी धर्मों का आदर करने के साथ अपने देश में सभी धर्मों को स्थान दे। जिस प्रकार तरह-तरह के फूलों से कोई गुलदस्ता अधिक सुंदर दिखाई देता है, वैसे ही अलग-अलग धर्म देश की संस्कृति को अधिक सुंदर बनाते हैं। झगड़े धर्म नहीं मनुष्य के अंदर का द्वेष करवाता है। अगर देश मे एक ही धर्म हो, तो भी ये द्वेष जाति के आधार पर लड़वाएगा। अगर जाति भी खत्म कर दें, तो किसी दूसरे नाम पर लोग झगड़ेंगे। इसलिए हर धर्म का आदर करने और उसे अपने देश में स्थान देने वाला राष्ट्र ही श्रेष्ठ है।
-नटेश्वर कमलेश, चांदामेटा, मध्यप्रदेश
............................