script2020 टोक्यो ओलंपिक का पूरा शेड्यूल जारी, 24 जुलाई से शुरु होगा खेलों का महाकुंभ | 2020 Tokyo Olympic Games Full Schedule Release Start on 24th July | Patrika News
अन्य खेल

2020 टोक्यो ओलंपिक का पूरा शेड्यूल जारी, 24 जुलाई से शुरु होगा खेलों का महाकुंभ

इस बार ओलंपिक का आयोजन जापान की राजधानी टोक्यो में होने जा रहा है
24 अगस्त से खेलों के महाकुंभ का आगाज होगा
अगले 17 दिन तक चलेगा ओलंपिक

Apr 17, 2019 / 07:39 am

Kapil Tiwari

2020 tokyo Olympic Games

2020 tokyo Olympic Games

टोक्यो। 2020 ओलंपिक गेम का आयोजन जापान की राजधानी टोक्यो में होना है। मंगलवार को ओलंपिक खेलों का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। खेलों के इस महाकुंभ की शुरुआत 24 जुलाई 2020 से होगी और इसका समापन 9 अगस्त को होगा। पूरा शेड्यूल 17 दिन का होगा।

पहले ही दिन होंगे ये खेल

– ओलंपिक की आधिकारिक वेबसाइट पर ये जानकारी दी गई है। टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत होने से पहले ही महिला फुटबाल के प्रीलीमिनरी राउंड खेले जाएंगे। ओलंपिक के आगाज के पहले दिन यानि की 24 तारीख को रोविंग और तीरंदाजी होगी। वहीं महिला निशानेबाजी 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा का आयोजन पहले ही दिन होगा और इसी दिन पदक राउंड भी खेला जाएगा।

– पहले दिन कुल 11 पदक दांव पर होंगे, जिनमें निशानेबाजी के अलावा तीरंदाजी, साइकलिंग, फेंसिंग जुडो, ताइक्वांडो और भारत्तोलक में पदकों की रेस होगी। दूसरे दिन से बास्केटबाल तीन गुणा तीन की शुरुआत होगी।

1 अगस्त के बाद का कार्यक्रम

– इसके बाद 1 अगस्त को 21 पदक के लिए रेस होगी। इस दिन जुडो, ट्राइथोलोन, निशानेबाजी में पदकों पर नजरें रहेंगी। अगले दिन महिला मैराथन, पुरुष 100 मीटर एथलेटिक्स, जिम्नास्टिक और पुरुष टेनिस एकल वर्ग को मिलाकर कुल 26 पदक दांव पर होंगे।

– आठ अगस्त को कुल 30 स्पर्धाओं के फाइनल में खिलाड़ी संघर्ष करेंगे। इस दिन रिदम जिमनास्टिक, महिला गोल्फ, पुरुष बास्केटबाल, पुरुष फुटबाल, पुरुष वॉलीबाल, आर्टिस्टिक तैराकी में फाइनल खेले जाएंगे। इन खेलों के अलावा कई अन्य खेलों में भी इसी दिन फाइनल आयोजित किए जाएंगे।

नौ अगस्त को खेलों का समापन होगा। इस दिन पुरुष मैराथन आयोजित किया जाएगा। ओलम्पिक में कुल 33 खेलों में 339 स्पर्धाओं के आयोजन किए जाएंगे

Home / Sports / Other Sports / 2020 टोक्यो ओलंपिक का पूरा शेड्यूल जारी, 24 जुलाई से शुरु होगा खेलों का महाकुंभ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो