scriptदिल्ली हाफ मैराथन में दौड़ेंगे 34000 धावक | 34000 athlete will participate in delhi half marathon | Patrika News
अन्य खेल

दिल्ली हाफ मैराथन में दौड़ेंगे 34000 धावक

राजधानी दिल्ली एक बार फिर एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन के रंग में रंगने जा
रही है और रविवार की सुबह 34 हजार धावक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से दौड़
लगाएंगे।

Nov 19, 2016 / 06:31 pm

निखिल शर्मा

delhi half marathon

delhi half marathon

नई दिल्ली। एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन के लिये तमाम तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और विदेशी तथा भारतीय धावकों ने खिताब के लिए कमर कस ली हैं।

दुनिया की इस प्रतिष्ठित हाफ मैराथन में पुरूष और महिला वर्ग में 27-27 हजार डॉलर की पुरस्कार राशि दी जाएगी। रियो ओलंपिक में मैराथन के स्वर्ण विजेता इलियूड किप्चोगे इस बार खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं और उन्होंने 60 मिनट से कम समय निकालने का लक्ष्य रखा है।

किप्चोगे ने कहा कि उनका लक्ष्य इस हाफ मैराथन में 60 मिनट से कम का समय निकालना है। किप्चोगे ने लिली में अपनी पदार्पण हाफ मैराथन में 59.25 मिनट का समय निकाला था। केन्या के किप्चोगे को अपने हमवतन और दोस्त अगस्टीन चोगे और यिगरेम देमेलैश से कड़ी चुनौती मिल सकती है।

चोगे का सर्वश्रेष्ठ समय 63.24 मिनट और देमेलैश का सर्वश्रेष्ठ समय 59.49 मिनट है। चोगे पहली बार दिल्ली हाफ मैराथन में दौड़ेंगे और वह किप्चोगे को अपना मेंटर मानते हैं।

मौजूदा विश्व चैंपियन महिला भी दौडेग़ी
हाफ मैराथन में मौजूदा विश्व महिला चैंपियन पेरेस जैपचिरचिर भी दौड़ेंगी। आधुनिक तकनीक के साथ अपनी ट्रेङ्क्षनग करने वाली जैपचिरचिर को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। उन्हें इटली में ट्रेंङ्क्षनग करने वाली वेलेरिया स्ट्रैनियो और हेला किपरोप से कड़ी चुनौती मिलेगी। भारतीय धावकों में सभी नजरें जी लक्ष्मणन और स्वाति गधावे पर रहेंगी।

सेना के धावक लक्ष्मणन बेंगलुरू 10 किलोमीटर दौड़ ,दिल्ली हाफ मैराथन 2013 में भारतीय खिताब और कोच्चि हाफ मैराथन जीत चुके हैं। उनके साथ पुरूष वर्ग में श्रीनू बुगाथा, एमडी यूनुस और प्रदीप ङ्क्षसह की चुनौती रहेगी। लक्ष्मणन ने कोच्चि में 64.38 मिनट का समय लिया था जबकि श्रीनू ने गत वर्ष हाफ मैराथन में 65.26 मिनट का समय लिया था।

यूनुस ने इस साल कोलकाता मैराथन दो घंटे 30 मिनट और 37 सेकेंड में जीती थी। उन्होंने गत वर्ष दिल्ली हाफ मैराथन में तीसरा स्थान हासिल किया था। महिलाओं में स्वाति 10 किलोमीटर बेंगलुरू दौड़ और फेडरेशन कप में 10 हजार मीटर दौड़ चुकी हैं। उन्हें संजीवनी जाधव से चुनौती मिलेगी जो बेंगलुरू में दूसरे स्थान पर रही थीं। धावकों का उत्साह बढ़ाने के लिए जमैका के सब-10 ङ्क्षकग असाफा पावेल मौजूद रहेंगे।

चिकित्सा के पूरे इंतजाम
इस दौड़ के लिये प्रतिभागियों की सुविधाओं का खास ख्याल रखते हुए चिकित्सा और पानी के व्यापक इंतजाम किये गये हैं। मैराथन के रास्ते में छह मेडिकल स्टेशन बनाये गए हैं और दो बेस कैंप स्थापित किए हैं जहां 75 डाक्टरों के अलावा 50 फिजियो तथा 100 नर्स रहेंगी। हाफ मैराथन तथा ग्रेट इंडिया रन में शुरुआत और फिनिश में एक-एक बेस कैंप रहेगा जबकि सीनियर सिटीजन रन में शुरुआत तथा फिनिश में एक एक बेस कैंप लगाए जाएंगे।

रेस के पूरे मार्ग स्थल में जगह-जगह सात एंबुलेस रहेंगी। इसके अलावा मैराथन मार्ग में 12 जगहों में पानी के स्टेशन स्थापित किए गए हैं जहां से लगभग 98 हजार लीटर पानी का वितरण किए जाने का अनुमान है। चिकित्सा तथा पानी के अलावा सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। मैराथन के दिन पूरे मार्ग में 800 निजी सुरक्षा गार्डों के अलावा 1300 स्वयंसेवी, 126 बाउंसर तैनात रहेंगे। इसके अलावा जगह जगह लगाये गए 35 सीसी टीवी कैमरों से भी स्थिति का मुआयना किया जायेगा।

Home / Sports / Other Sports / दिल्ली हाफ मैराथन में दौड़ेंगे 34000 धावक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो