scriptअभिनव बिंद्रा ने खेल मंत्रालय को सराहा, कहा आईओए का निलंबन सही | Abhinav Bindra praised the sports ministry, said the suspension of the IOA | Patrika News
अन्य खेल

अभिनव बिंद्रा ने खेल मंत्रालय को सराहा, कहा आईओए का निलंबन सही

बिंद्रा ने ट्विटर पर लिखा कि ओलिंपिक अभियान और विशेषकर भारत में अभियान
को स्वायत्ता के पीछे नहीं छिपाया जा सकता। यह सुशासन और नैतिकता का समय
है।

Dec 31, 2016 / 01:52 pm

Abhinav Bindra

Abhinav Bindra

नई दिल्ली। भारत के गोल्डन ब्वॉय अभिनव बिंद्रा ने भारतीय ओलिंपिक संघ (आईओए) को निलंबित करने के खेल मंत्रालय के फैसले का समर्थन किया। बिंद्रा ने ट्विटर के जरिए इसकी सराहना करते हुए इसे एक अच्छा कदम बताया।

बिंद्रा ने ट्विटर पर लिखा कि ओलिंपिक अभियान और विशेषकर भारत में अभियान को स्वायत्ता के पीछे नहीं छिपाया जा सकता। यह सुशासन और नैतिकता का समय है। भारत के एकमात्र व्यक्तिगत ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता बिंद्रा ने कहा कि भारतीय खेलों में बदलाव सिर्फ बहुमत से होगा। भारत में कानून जरूरी है। भारतीय खेलों और विजय गोयल का आईओए को निलंबित करने का कदम अच्छा है।

खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को कड़ा रुख अपनाते हुए आईओए को तब तक निलंबित कर दिया जब तक कि वे दागी सुरेश कलमाड़ी और अभय सिंह चौटाला को आजीवन अध्यक्ष बनाने के फैसले को नहीं पलटते। सरकार ने यह कदम उस समय उठाया जब आईओए ने समयसीमा के भीतर उसके कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं दिया।






Home / Sports / Other Sports / अभिनव बिंद्रा ने खेल मंत्रालय को सराहा, कहा आईओए का निलंबन सही

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो