scriptभारत के पूर्व गोल्ड मेडलिस्ट ने जताई उम्मीद, टोक्यो ओलम्पिक में सोना जीतेंगी पीवी सिंधु | Abhinav Bindra says PV Sindhu will win gold in Tokyo Olympics | Patrika News
अन्य खेल

भारत के पूर्व गोल्ड मेडलिस्ट ने जताई उम्मीद, टोक्यो ओलम्पिक में सोना जीतेंगी पीवी सिंधु

पीवी सिंधु ने रविवार को वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराकर जीता है गोल्ड।

Aug 27, 2019 / 12:52 pm

Manoj Sharma Sports

pv_sindhu_2.jpg

नई दिल्ली। भारत को एकल स्पर्धा में ओलम्पिक में गोल्ड मेडल दिलाने वाले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने कहा है कि हाल ही में विश्व बैडमिंटन चैम्पियन बनी भारत की पी.वी. सिंधु ओलम्पिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीत सकती हैं।

सिंधु ने रविवार को स्विट्जरलैंड के बासेल में खेली गई वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21-7, 21-7 से हरा इतिहास रचा। सिंधु वर्ल्ड चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी हैं।

बिंद्रा ने ट्वीट किया, “वर्ल्ड चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतना बड़ी उपलब्धि है। यह भारत के लिए बेहतरीन दिन। मैं आश्वस्त हूं कि इससे सिंधु को विश्वास मिला होगा कि वह टोक्यो में भी गोल्ड मेडल जीत सकती हैं। मैं उन्हें और उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं देता हूं।”

रियो ओलम्पिक-2016 और वर्ल्ड चैम्पियनशिप-2018 के फाइनल में सिंधु को मात दे सिल्वर मेडल तक रोकने वाली स्पेन की कैरोलिना मारिन ने ट्वीट किया, “आप पर गर्व है। आप वाकई में गोल्ड हो।”

Home / Sports / Other Sports / भारत के पूर्व गोल्ड मेडलिस्ट ने जताई उम्मीद, टोक्यो ओलम्पिक में सोना जीतेंगी पीवी सिंधु

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो