scriptभारतीय हॉकी के लिए खुशखबरी, महिला-पुरुष दोनों टीमों ने किया ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई | Both Indian men and women teams qualified for Tokyo Olympics | Patrika News
अन्य खेल

भारतीय हॉकी के लिए खुशखबरी, महिला-पुरुष दोनों टीमों ने किया ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई

पुरुष टीम ने दर्ज की लगभग एकतरफा जीत तो वहीं महिला टीम को आया पसीना

Nov 03, 2019 / 12:20 pm

Manoj Sharma Sports

indian_hockey_team1.jpeg

भुवनेश्वर। भारतीय हॉकी ( Indian Hockey ) के लिए शनिवार का दिन बेहद खास रहा। हॉकी में भारत की दोनों ही टीमें अपने दमदार प्रदर्शन के बलबूते अगले ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने में सफल रही। जापान की राजधानी टोक्यो में अगले साल 2020 में ओलम्पिक खेलों ( Olympic Games 2020 ) का आयोजन किया जाएगा।

भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेले गए ओलम्पिक क्वालीफायर मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रूस को लगभग एकतरफा मुकाबला में 11-3 के एग्रीगेट स्कोर के साथ शिकस्त दी।

वहीं महिला टीम की बात करें तो उसे जरूर पुरुष टीम के मुकाबले थोड़ा संघर्ष करना पड़ा। भारतीय महिला हॉकी टीम ने अमेरिकी की टीम को 6-5 के एग्रीगेट स्कोर के साथ हराकर ओलम्पिक का टिकट कटाया।

इससे पहले शुक्रवार को खेले गए पहले चरण में रानी रामपाल ( Rani Rampal ) नेतृत्व वाली भारत की महिला टीम ने अमेरिका को 5-1 से हराया था, लेकिन दूसरे चरण में उसे अमेरिका ने 4-1 से हरा दिया।

Home / Sports / Other Sports / भारतीय हॉकी के लिए खुशखबरी, महिला-पुरुष दोनों टीमों ने किया ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो