scriptकोरोना के खिलाफ लड़ाई: ओडिशा फुटबॉल क्लब ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया योगदान | Covid 19 Odisha FC contribute to Chief Minister's relief fund | Patrika News
अन्य खेल

कोरोना के खिलाफ लड़ाई: ओडिशा फुटबॉल क्लब ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया योगदान

 
Highlight
– ओडिशा एफसी ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कामकाज की भी तारीफ की है
– ओडिशा में कोरोना वायरस के कुल मामले 377 हो गए हैं, जबकि 3 लोगों की वहां मौत हुई है

May 11, 2020 / 08:50 pm

Kapil Tiwari

odisha fc

ओडिशा फुटबॉल क्लब ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दी मदद

नई दिल्ली। कोरोना ( coronavirus ) महामारी की लड़ाई में देश समय-समय पर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन कर रहा है। आम आदमी से लेकर नेता-अभिनेता और खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर के इस जंग में अपना योगदान दिया है। इसी फेहरिस्त में इंडियन सुपर लीग (ISL) क्लब के ओडिशा एफसी (Odisha FC) ने ओडिशा के मुख्यमंत्री राहतकोष में योगदान देने का ऐलान किया है।

‘कोरोना की लड़ाई में नवीन पटनायक ने किया शानदार काम’

इस बारे में GMS के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल शर्मा ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा, ‘पूरी दुनिया में इस वक्त दर्दनाक स्थिति है। हालांकि, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व में राज्य के नागरिकों की सुरक्षा के लिए शानदार काम हुआ है।’

लोगों की मदद के लिए किया दान

शर्मा ने अपने बयान में आगे कहा, ‘ओडिशा हमारा घर है और ओडिशा FC को इसपर गर्व है। मुख्यमंत्री राहतकोष में ओडिशा FC इसी उम्मीद के साथ दान कर रहा है कि इससे लोगों को मदद मिलेगी। उनका जीवन बेहतर होगा।’

2019 में टीम ने ISL में किया था डेब्यू

आपको बता दें कि ओडिशा FC ने 2019 में ISL में डेब्यू किया था। इसके बाद से ओडिशा के युवा फुटबॉल की ओर काफी आकर्षित हो रहे हैं। पिछले सीजन में ओडिशा FC अंकतालिका में छठवें स्थान पर था। लीग में कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया था।

Home / Sports / Other Sports / कोरोना के खिलाफ लड़ाई: ओडिशा फुटबॉल क्लब ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया योगदान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो