scriptवाहन हटाने के मामले में हुए विवाद में चाकू के वार से चार जने घायल, तीन को किया रैफर | Four injured by knife blows | Patrika News
टोंक

वाहन हटाने के मामले में हुए विवाद में चाकू के वार से चार जने घायल, तीन को किया रैफर

चाकू के हमले में जयपुर रोड स्थित होटल संचालक उसका भाई व पुत्र तथा दूसरे पक्ष का एक जना घायल हो गया।

टोंकJun 15, 2017 / 06:48 pm

pawan sharma

tonk

देवली के अस्पताल में भर्तीचाकू के वार से हुआ घायल।

देवली. शहर में बुधवार रात वाहन हटाने को लेकर हुए विवाद में चाकू के वार से चार जने घायल हो गए। इनमें से तीन को कोटा रैफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि चाकू के हमले में जयपुर रोड स्थित होटल संचालक महेन्द्र साहू, उसका भाई बद्री व शुभम पुत्र महेन्द्र तथा दूसरे पक्ष का आशुतोष पंचोली घायल हो गया।
 घायल महेेन्द्र के चचेरे भाई राजेन्द्र तेली ने हनुमाननगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि उसके भाई महेन्द्र, बद्री व भतीजा रात करीब साढ़े 11 बजे बाइक पर होटल से घर जा रहे थे। इस बीच पेट्रोल पम्प चौराहे पर हनुमान मन्दिर के सामने अश्विनी व आशुतोष पंचोली का उनसे झगड़ा हो गया। 
बाद में उन्होंने चाकूओं से हमला कर दिया। इसमें वे तीनों घायल हो गए। रिपोर्ट में नकदी छीनने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बाद पुलिस ने अश्विनी व आशुतोष को हिरासत में लिया है। जहां आशुतोष के घायल होने पर पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया। 
पुलिस के अनुसार अश्विनी व आशुतोष दोनों भाई है तथा वे पेट्रोल पम्प चौराहे पर टे्रवल्स कम्पनी का काम करते हैं। दिन में निजी बस के जयपुर रोड से निकलने को लेकर महेन्द्र साहू व बस चालक के बीच विवाद हो गया था। इसकी सूचना पर आशुतोष भी मौके पर पहुंच गया।
 इस दौरान आशुतोष व महेन्द्र के बीच विवाद हुआ। पुलिस ने बताया कि इसी रंजिश के चलते रात को विवाद होना सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर दी है। इधर, देर रात हुई चाकूबाजी की घटना के बाद शहर में चर्चा का विषय रहा।

Home / Tonk / वाहन हटाने के मामले में हुए विवाद में चाकू के वार से चार जने घायल, तीन को किया रैफर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो