scriptवर्ल्ड रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचे दीपक पुनिया, विनेश फोगाट को मिला दूसरा स्थान | Deepak Punia reached 1st place in ranking, Vinesh Phogat got 2nd place | Patrika News
अन्य खेल

वर्ल्ड रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचे दीपक पुनिया, विनेश फोगाट को मिला दूसरा स्थान

भारतीय पहलवानों को वर्ल्ड चैम्पियनशिप में दमदार प्रदर्शन का मिला इनाम

Sep 27, 2019 / 03:55 pm

Manoj Sharma Sports

deepak_punia_and_vinesh_phogat.jpg

नई दिल्ली। विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाले भारत के दीपक पुनिया ने शुक्रवार को पुरुषों के 86 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ल्ड रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है।

जूनियर वर्ल्ड चैम्पियन दीपक ने चोट के कारण कजाकिस्तान के नूर-सुल्तान में हुए विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल से अपना नाम वापस ले लिया था, जिसके कारण उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा था। युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग द्वारा जारी की गई रैंकिंग में दीपक 82 अंकों के साथ शीर्ष पर कायम हैं। उनके वर्ल्ड चैम्पियन याजदानी से चार अंक अधिक हैं।

इस बीच विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले बजरंग पुनिया को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वह 65 क्रिग्रा वर्ग में 63 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं जबकि चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले रूस के गादजिमूराद राशिदोव 72 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

रवि दहिया 57 किग्रा वर्ग में शीर्ष पांच में पहुंच गए हैं जबकि राहुल अवारे ने 61 किग्रा वर्ग में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। दोनों ने विश्व चैम्पियनशिप में अपने-अपने वर्गों में कांस्य पदक जीता था। महिलाओं में एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट (53 किलोग्राम) चार स्थान चढ़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं।

अगले साल टोक्यो में होने वाले ओलम्पिक के लिए कोटा पाने वाली विनेश के कुल 71 अंक हैं। सीमा बिसला (50 किग्रा) तीसरे पायदान पर खिसक गई है जबकि पूजा ढांडा (59 किग्रा) पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। मंजू कुमारी (59 किग्रा) सातवें स्थान पर बनी हुई हैं।

Home / Sports / Other Sports / वर्ल्ड रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचे दीपक पुनिया, विनेश फोगाट को मिला दूसरा स्थान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो