scriptपूर्व अंतर्राष्ट्रीय अंपायर सुजलाना का निधन | former hockey umpire sujlana died | Patrika News
अन्य खेल

पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अंपायर सुजलाना का निधन

पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी अंपायर और अनुभवी प्रशासक फुलेल सिंह सुजलाना का
आज यहां निधन हो गया। मुंबई हाकी संघ लिमिटेड ने यह जानकारी दी।

Dec 03, 2016 / 03:40 am

निखिल शर्मा

india vs australia hockey

Indian Eves Lose Second Hockey Test Match To Australia 4-1

मुंबई। अविभाजित पंजाब में जन्में सुजलाना के परिवार में तीन बेटियां हैं। सुजलाना ने 1997 में एमएचएएल के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली जबकि 2000 से 2004 के बीच सचिव रहे।

उन्होंने बैंकाक में 1978 एशियाई खेलों के दौरान पहली बार अंपायर के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी संभाली। सुजलाना ने 1980 मास्को आेलंपिक, यहां वानखेड़े स्टेडियम में 1981-82 में आयोजित पांचवें विश्व कप और नयी दिल्ली में 1982 एशियाई खेलों और 1996 चैम्पियंस ट्राफी में जज की भूमिका निभाई।

Home / Sports / Other Sports / पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अंपायर सुजलाना का निधन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो