scriptऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी ग्राहम रीड बने भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच, जल्द जुड़ेंगे टीम से | Graham Reid Appoint Indian Hockey team Coach | Patrika News
अन्य खेल

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी ग्राहम रीड बने भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच, जल्द जुड़ेंगे टीम से

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी और कोच रहे हैं ग्राहम रीड
130 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं ग्राहम रीड ने
ओडिशा में वर्ल्ड सीरीज फाइनल से पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे ग्राहम रीड

नई दिल्लीApr 09, 2019 / 07:11 am

Kapil Tiwari

graham reid hockey

graham reid hockey

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हॉकी खिलाड़ी ग्राहम रीड को भारतीय हॉकी टीम का नया कोच नियुक्त किया गया है। रीड ऑस्ट्रेलिया टीम के कोच भी रह चुके हैं। 54 साल के ग्राहम रीड जल्द ही बेंगलुरु में चल रहे नैशनल कैंप में टीम के साथ जुड़ जाएंगे। ये कैंप भारतीय खेल प्राधिकरण की तरफ से आयोजित किया जा रहा है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम में डिफेंडर और मिडफील्डर रहे हैं रीड

आपको बता दें कि रीड अपने करियर के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए डिफेंडर और मिडफील्डर की भूमिका निभा चुके हैं। माना जा रहा है कि वह ओडिशा में वर्ल्ड सीरीज फाइनल से पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

भारतीय टीम का कोच बनने पर रीड ने जताई खुशी

भारतीय हॉकी टीम के साथ जुड़ने की खबर पाकर ग्राहम रीड काफी खुश हैं। अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा है, ‘भारतीय हॉकी टीम का मुख्य कोच बनना मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है। इस खेल में किसी टीम के इतिहास की तुलना भारत से नहीं की जा सकती। विपक्षी टीम के कोच के रूप में मैं भारतीय हॉकी का लुत्फ उठा चुका हूं। भारतीय टीम धीरे-धीरे दुनिया की सबसे खतरनाक टीमों में शुमार होती जा रही है।’

130 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं रीड

ग्राहम रीड 1992 के बार्सिलोना ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे। इसके साथ ही वह 1984, 1985 और 1989 व 1990 में चैंपियंस ट्रोफी जीतने वाली ऑस्ट्रेलिआई टीम का भी हिस्सा थे। 130 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले रीड साल 2009 में कोचिंग से जुड़े थे। तब उन्हें ऑस्ट्रेलिया की टीम का सहायक कोच बनाया गया था।

Home / Sports / Other Sports / ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी ग्राहम रीड बने भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच, जल्द जुड़ेंगे टीम से

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो