scriptपानी के बादशाह फेलप्स ने लिया शार्क से पंगा और हारे  | GREAT GOLD VS, GREAT WHITE | Patrika News
अन्य खेल

पानी के बादशाह फेलप्स ने लिया शार्क से पंगा और हारे 

नई दिल्ली : पानी के बादशाह कहे जाने वाले माइकल फेलप्स ने पानी के असली बादशाह से पानी मैं रेश लगाई और हार गए। शार्क सप्ताह के मौके पर शार्क को बचाने का संदेश देने के लिए डिस्कवरी चैनल द्वारा आयोजित तैराकी प्रतियोगिता मैं शार्क से रेश लगाई। इस रेश ग्रेट गोल्ड बनाम ग्रेट सफेद […]

Jul 24, 2017 / 02:58 pm

Kuldeep

नई दिल्ली : पानी के बादशाह कहे जाने वाले माइकल फेलप्स ने पानी के असली बादशाह से पानी मैं रेश लगाई और हार गए। शार्क सप्ताह के मौके पर शार्क को बचाने का संदेश देने के लिए डिस्कवरी चैनल द्वारा आयोजित तैराकी प्रतियोगिता मैं शार्क से रेश लगाई। इस रेश ग्रेट गोल्ड बनाम ग्रेट सफेद के नाम से आयोजित किया गया। प्रशिक्षकों ने शार्क को पानी मैं तैरने के उसके अनुसार प्रशिक्षण दिया फिर रेश आयोजित की। जिसमें शार्क को एक निश्चित सीमा को तैर कर पार करना था जिसमें उसकी गति मापी जानी थी। 
फेल्प्स बहुत पीछे 
फेलप्स को भी शार्क कि बनावट जैसी तैरने वाली पोशाक पहनकर तैरना था। शार्क की गति के सामने फेलप्स के उपाय काम न आये और शार्क द ग्रेट व्हाइट36.10 ने द ग्रेट गोल्ड को 38.10 के अंतर से हरा दिया। शार्क की औसत गति 25 मीलप्रति घंटे रही वहीं फेल्प्स की औसत गति 6 मील प्रति घंटे रही। 
https://twitter.com/SharkWeek/status/889289042340200450
रेश के दौरान पानी 56डिग्री ठंडा था जबकि ओलम्पिक मैं 32डिग्री तक ठंडा रहता है। फेलप्स ने अपनी हार के बाद कहा की उन्हें पानी की वजह से हारना पड़ा क्योंकि ओलम्पिक के मुकाबले यहाँ पानी 24 डिग्री तक ज्यादा ठंडा था। 
सिल्वर पसंद नहीं 
फेलप्स ने कहा मैं जानता हूं पानी कितना ठंडा था , पानी मैं उतरते ही मेरा पूरा शरीर शिथिल पड गया था ये बहुत ठंडा था। लेकिन मुझे सिल्वर पदक की आदत नहीं है ये मेरे लिए अजीब है। लेकिन मैं शार्क के लिए इसे भी ले लूँगा।

Home / Sports / Other Sports / पानी के बादशाह फेलप्स ने लिया शार्क से पंगा और हारे 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो