scriptनहीं बच सका जिम्नास्ट बृजेश | Gymnast Brijesh death | Patrika News
अन्य खेल

नहीं बच सका जिम्नास्ट बृजेश

प्रशिक्षण के दौरान बृजेश की गर्दन की हड्डी टूट गई थी। स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद उसे गुड़गांव रेफर किया गया। जहां पर बृजेश जिदंगी की जंग हार गया और बीते दिवस उसकी मौत हो गई।

Dec 05, 2016 / 10:59 am

Brijesh

Brijesh

गुड़गांव। आगरा के घायल जिमनास्ट बृजेश यादव को लाख कोशिशों और प्रार्थनाओं के बावजूद नहीं बचाया जा सका। नेशनल मेडलिस्ट बृजेश ने इलाज के दौरान एक महीना 19 दिन बाद आखिरकार दम तोड़ दिया।

17 वर्षीय खिलाड़ी बृजेश को आगरा स्थित एकलव्य स्पोर्ट्स एकेडमी में 10 अक्टूबर को जिमनास्ट इवेंट की फ्लोर एक्सरसाइज पर प्रैक्टिस करते समय गर्दन में चोट लग गई थी। जिससे उसे सांस लेने में ज्यादा परेशानी हो रही थी। इसके बाद गंभीर हालत को देखते हुए उसे गुड़गांव पारस अस्पताल में 12 अक्टूबर को भर्ती कराया गया। यहां पर बृजेश का करीब चार घंटे लंबा ऑपरेशन चला। तभी से वह आइसीयू में था। डॉक्टरों की कोशिश के बावजूद बृजेश की रिकवरी नहीं होने से शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई।

बृजेश पिछले एक महीने 17 दिन से गुड़गांव के अस्पताल में ही भर्ती था। वह एक गरीब परिवार से था। उसे काफी लोगों से आर्थिक मदद मिल रही थी। देश के कई जिम्नास्टिक कोच सहित सीनियर खिलाड़ी उसे मदद कर रहे थे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की सरकार ने इस खिलाड़ी के इलाज के लिए पूरी मदद की लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

राष्ट्रीय स्तर पर उभरते होनहार जिमनास्ट बृजेश के पार्थिव शरीर का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ। बृजेश की मौत से खेल प्रेमियों को गहरा झटका लगा है।

Home / Sports / Other Sports / नहीं बच सका जिम्नास्ट बृजेश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो