scriptभारतीय पुरुष हॉकी टीम को मिला नया कोच, जूनियर टीम को कोचिंग दे बना चुकें हैं विश्व विजेता | Patrika News
अन्य खेल

भारतीय पुरुष हॉकी टीम को मिला नया कोच, जूनियर टीम को कोचिंग दे बना चुकें हैं विश्व विजेता

हॉकी इंडिया (एचआई) ने हरेंद्र सिंह को भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच के पद पर नियुक्त करने की घोषणा की है।

May 01, 2018 / 03:24 pm

Akashdeep Singh

indian men's hockey coach harendra singh
नई दिल्ली। हॉकी इंडिया (एचआई) ने मंगलवार को हरेंद्र सिंह को भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच के पद पर नियुक्त करने की घोषणा की है। इसके साथ ही, 44 वर्षीय नीदरलैंड्स के निवासी शुअर्ड मरेन की महिला हॉकी टीम के कोच पद पर एक बार फिर वापसी हो गई है। जूनियर हॉकी टीम को लखनऊ में हुए वर्ल्ड कप में जीत दिला चुकें हैं कोच हरेंद्र। महिला टीम के कोच भी रहें हैं हरेंद्र अब उनकी जगह नीदरलैंड्स के शुअर्ड मरेन लेंगे।

हॉकी इंडिया ने दी जानकारी
दोनों ही कोचों की नियक्ति पर एचआई के महासचिव मोहम्मद मुश्ताक ने कहा, “हरेंद्र अपने साथ अच्छा अनुभव ला रहे हैं और उन्होंने हॉकी इंडिया लीग में पुरुष टीम के कोच पद का कार्यभार संभाला है, वहीं मरेन का महिला टीम के साथ कोच पद का कार्यकाल सफल रहा और आशा है कि उन्होंने पहले जो किया उसे भविष्य में भी जारी रखेंगे।” दोनों ही सोपचों का भारतीय हॉकी के साथ अच्छा अनुभव रहा है।

हरेंद्र होंगे भारतीय पुरुष टीम के कोच
साल 2016 में भारत की जूनियर हॉकी टीम को लखनऊ में हुए उत्तर प्रदेश जूनियर हॉकी विश्व कप का खिताब दिलाने वाले हरेंद्र को पिछले साल सितम्बर में ही महिला हॉकी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। हरेंद्र के मार्गदर्शन में भारतीय महिला हॉकी टीम ने इस साल आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। पिछले साल उन्हीं की कोचिंग में महिला टीम ने महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। हरेंद्र ने अपने बयान में कहा, “मेरे लिए पुरुष हॉकी टीम का कोच बनना गर्व की बात है। महिला हॉकी टीम के साथ अब तक का सफर अच्छा था। मुझ पर भरोसा दिखाने के लिए मैं एचआई का शुक्रगुजार हूं।”

मरेन को मिली महिला टीम की जिम्मेदारी
मरेन के मार्गदर्शन में भी महिला टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। मरेन और हरेंद्र ने अपनी नई जिम्मेदारियों पर संतुष्टि जाहिर की है। मरेन ने कहा, “मैं महिला टीम के कोच पद पर लौट कर काफी खुश हूं और मैं अब टीम को और मजबूती देने के लिए तैयार हूं। हमारी नजर अब महिला हॉकी विश्व कप-2018 पर होगी।”

Home / Sports / Other Sports / भारतीय पुरुष हॉकी टीम को मिला नया कोच, जूनियर टीम को कोचिंग दे बना चुकें हैं विश्व विजेता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो