scriptओलंपिक और एशियाड में पदक दिलाने वाले हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह खुल्लर का निधन | Hockey player Balbir Singh Khullar passes away | Patrika News
अन्य खेल

ओलंपिक और एशियाड में पदक दिलाने वाले हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह खुल्लर का निधन

हॉकी इंडिया ने ट्वीट कर बलबीर सिंह खुल्लर को दी श्रद्धांजलि। खुल्लर 1968 में ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य थे।

नई दिल्लीMar 01, 2020 / 08:19 pm

Mazkoor

Balbir Singh Khullar

Balbir Singh Khullar

नई दिल्ली : भारत को ओलंपिक पदक दिलाने वाले मशहूर भारतीय हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह खुल्लर का 77 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया। खुल्लर ने 1968 में मेक्सिको सिटी में हुए ओलंपिक खेल में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे। वह अपने पीछे अपनी पत्नी, एक बेटे और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। उनके निधन पर हॉकी इंडिया ने शोक जताया है।

ट्वीट कर हॉकी इंडिया ने दी श्रद्धांजलि

हॉकी इंडिया ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी देते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। हॉकी इंडिया ने लिखा है, ‘हमें अपने पूर्व हाकी खिलाड़ी और दो बार ओलंपिक पदक विजेता टीम के सदस्य रहे बलबीर सिंह खुल्लर की मौत का दुख है।’ हॉकी इंडिया ने इस मौके पर उनके परिवार के प्रति शोक संवेदना भी प्रकट की। हॉकी इंडिया ने लिखा, ‘हम उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं। इस दुख के समय में हॉकी इंडिया की ओर से उनको श्रद्धांजलि। इस कठिन समय में हम उनके परिवार और मित्रों के साथ हैं।’

 

https://twitter.com/hashtag/RIP?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

अर्जुन पुरस्कार और पद्मश्री भी मिल चुका है

खुल्लर 1968 में ओलंपिक में कांस्य जीतने के अलावा एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक भी जीत चुके हैं। वह 1966 में बैंकॉक एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे थे। खुल्लर को 1999 में अर्जुन पुरस्कार और 2009 में पद्म श्री भी मिल चुका है।

खतरनाक फॉरवर्ड माने जाते थे

पंजाब के जालंधर जिले के संसारपुर में जन्में बलबीर सिंह खुल्लर को खतरनाक फॉरवर्ड माना जाता था। उन्होंने 1963 में फ्रांस के लियोन में भारत की ओर से पदार्पण किया था। वह भारतीय टीम में इनसाइड फॉरवर्ड के रूप में खेलते थे। इस दौरान उन्होंने भारतीय हॉकी टीम की ओर से बेल्जियम, इंग्लैंड, नीदरलैंड और पश्चिम जर्मनी जैसे देशों का सफल दौरा किया।

Home / Sports / Other Sports / ओलंपिक और एशियाड में पदक दिलाने वाले हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह खुल्लर का निधन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो