scriptआमंत्रण हॉकी में भारत ने मलेशिया को 4-2 से हराया | India Defeated Malaysia By 4-2 In Invitational Hockey | Patrika News
अन्य खेल

आमंत्रण हॉकी में भारत ने मलेशिया को 4-2 से हराया

निकिन थिमैया के दोहरे गोलों की बदौलत भारत ने चार राष्ट्रों के आमंत्रण
टूर्नामेंट में गुरुवार को यहां राउंड रॉबिन लीग में अपनी पहली जीत दर्ज की।

Nov 24, 2016 / 06:29 pm

Kuldeep

India Defeated Malaysia in asian champions trophy

Asian Champions Trophy Hockey : India Win Over Malaysia, Semifinal May Be Indo-Pak Fight Again

मेलबर्न। निकिन थिमैया के दोहरे गोलों की बदौलत भारत ने चार राष्ट्रों के आमंत्रण टूर्नामेंट में गुरुवार को यहां राउंड रॉबिन मैच में मलेशिया को 4-2 से पराजित कर अपनी पहली जीत दर्ज की। मैच में भारत के लिए निकिन ने 24वें और 55वें मिनट में गोल दागे, जबकि रुपिंदर पाल सिंह ने 40वें और आकाशदीप सिंह ने 56वें मिनट में गोल कर रोमांचक अंदाज में टीम को जीत दिलाई। भारतीय टीम ने मैच के आखिरी चरण में काफी आक्रामकता के साथ खेला और दो गोल दागे और टूर्नामेंट में अपने पहले अंक जीते।

शुरुआत में भारत का दबदबा भारी दिखा लेकिन बावजूद इसके मलेशिया के मजबूत डिफेंस ने उसे गोल करने से रेाके रखा। पहले ब्रेक तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। लेकिन दूसरे क्वार्टर में भारत ने मिडफील्ड में अच्छा खेल दिखाया और 24वें मिनट में जाकर उसे पहली सफलता मिली़ जब सरदार सिंह ने मलेशियाई टीम की गलती का फायदा उठाकर गेंद को सतबीर सिंह को पास किया और उसपर निकिन ने गोल दाग दिया।

निकिन ने मलेशियाई डिफेंडर को छकाते हुए बॉक्स के निचले कॉर्नर में गेंद पहुंचाई और भारत ने 1-0 की बढ़त ली। हाफ टाइम तक भारत इसी स्कोर पर रहा। तीसरे क्वार्टर के नौ मिनट बाद मलेशिया के लिए फैजल सारी ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। हालांकि थोड़ी देर बाद ही भारत ने अपना पहला पेनल्टी कॉर्नर जीता और उस पर रुपिंदर ने गोल किया और 2-1 से बढ़त बना ली।

फाइनल क्वार्टर के शुरुआती मिनटों में मलेशिया ने कई पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए। शाहरिल सबाह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया और फिर से दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर आ गईं। हालांकि भारतीय टीम ने फिर ज्यादा आक्रामकता दिखाई और गेंद पर नियंत्रण बनाया तथा 55वें मिनट में निकिन ने अपना दूसरा गोल कर फिर से भारत को 3-1 से आगे कर दिया। दबाव मुक्त दिख रही टीम के लिये फिर आकाशदीप ने एक मिनट बाद ही चौथा गोल कर 4-2 से जीत सुनिश्चित कर दी। भारत का अब अगला मैच 26 नवंबर को न्यूजीलैंड से होगा।

Home / Sports / Other Sports / आमंत्रण हॉकी में भारत ने मलेशिया को 4-2 से हराया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो