scriptFIH वूमेंस सीरीज में भारतीय महिला हॉकी टीम की शानदार जीत, उरुग्वे को 4-1 से हराया | Indian Hockey team beat Uruguay in FIH Womens series | Patrika News
अन्य खेल

FIH वूमेंस सीरीज में भारतीय महिला हॉकी टीम की शानदार जीत, उरुग्वे को 4-1 से हराया

जापान के हिरोशिमा से हॉकी के लिए आई अच्छी खबर
गुरजीत ने गोल करके भारत की बढ़त को दोगुना किया

नई दिल्लीJun 15, 2019 / 08:38 pm

Kapil Tiwari

FIH Womens Series

FIH वूमेंस सीरीज में भारतीय हॉकी महिला टीम की शानदार जीत, उरुग्वे को 4-1 से हराया

नई दिल्ली। हॉकी के चाहने वाली के लिए जापान के हिरोशिमा से अच्छी खबर आई है। यह खुशखबरी भारतीय महिला हॉकी टीम ने दी है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने FIH वुमेंस सीरीज फाइनल्स के अपने पहले मैच में उरुग्वे के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज की है। भारत ने उरुग्वे को 4-1 से हराया है। भारत के लिए कप्तान रानी रामपाल ने पहला गोल किया। वहीं गुरजीत कौर, ज्योती और लालरेमसिआमी ने 1-1 गोल करके भारत को जीत दिलाई।

रानी रामपाल ने किया भारत के लिए पहला गोल
मैच में कुछ कर गुजरने के लक्ष्य के साथ उतरी भारत की कप्तान रानी रामपाल ने मैच के 10वें मिनट में भारत को अच्छी शुरूआत दिलाई। पहले गोल के बाद मैच में फ्रंट फुट पर आने के बाद भारतीय हॉकी टीम ने पहले हॉफ में बॉल को अपने पास रखा, लेकिन कई अच्छे प्रयासों के बाद भी भारतीय टीम पहले हॉफ में दूसरा गोल नहीं कर सकी। पहले हॉफ की तरह ही भारत के लिए दूसरे हॉफ की शुरूआत भी अच्छी रही। इस हॉफ में भारतीय टीम का अटैक के साथ शानदार डिफेंस भी देखने को मिला। मैच के 21वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके गुरजीत ने भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया।
FIH Womens Series
ज्योति ने किया भारत के लिए तीसरा गोल

पहले और दूसरे हॉफ में दो गोल खाने के बाद उरुग्वे की टीम दबाव में आ गई। भारतीय टीम ने मौके का फायदा उठाते हुए मैच के 40वें मिनट में तीसरा गोल करके भारत की जीत लगभग पक्की कर दी। इस बार भारत के लिए ज्योति ने गोल किया।
लालरेमसिआमी ने गोल करके बढ़त को 4-1 कर दिया

उरुग्वे की टीम मैच में वापसी के लिए जान से जुटी थी। मैच के 51वें मिनट में मारिया ने पहला गोल करके टीम को मुस्कुराने का मौका दिया। अभी उरुग्वे की टीम का जश्न भी खत्म नहीं हुआ था कि लालरेमसिआमी ने मैच खत्म होने से 10 मिनट पहले भारत की बढ़त को 4-1 कर दिया। पहले मैच में जीत से उत्साहित भारतीय टीम रविवार को पोलैंड के खिलाफ खेलेगी।

Home / Sports / Other Sports / FIH वूमेंस सीरीज में भारतीय महिला हॉकी टीम की शानदार जीत, उरुग्वे को 4-1 से हराया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो