scriptभारतीय हॉकी टीम ने नीदरलैंड के बाद आस्ट्रिया को हरा रचा इतिहास | indian hockey team won match from austria | Patrika News
अन्य खेल

भारतीय हॉकी टीम ने नीदरलैंड के बाद आस्ट्रिया को हरा रचा इतिहास

भारतीय हॉकी टीम ने नीदरलैंड को हारने के बाद अब आस्ट्रिया को भी हरा दिया है। 

नई दिल्लीAug 17, 2017 / 04:28 pm

Kuldeep

hockey
नई दिल्ली । भारतीय हॉकी टीम ने नीदरलैंड को हारने के बाद अब आस्ट्रिया को भी हरा दिया है। एक के बाद एक जीत के बाद भारतीय हॉकी टीम ने खुद को मजबूती से उभारा है । रमनदीप सिंह और चिंग्लेसाना सिंह कंजुगम के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय हॉकी टीम ने आस्ट्रिया के खिलाफ खेले गए रोमांचक मुकाबले में 4-3 से जीत हासिल की। आस्ट्रिया के खिलाफ अपने यूरोप टूर का भारत ने फाइनल मैच खेला था।
इससे पहले भारतीय टीम ने नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले गए दो मैचों की सीरीज में 2-0 से जीत हासिल की थी।

इस मैच में ओलिवर बिंदेर की ओर से 14वें मिनट में किए गए गोल के दम पर आस्ट्रिया ने 1-0 से बढ़त हासिल की। हालांकि, दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने प्रतिद्वंद्वी टीम को अच्छी टक्कर दी।
रमनदीप ने 25वें मिनट में पेनाल्टी पर मिले अवसर को गोल में तब्दील कर भारत का खाता खोला और स्कोर 1-1 से बराबर किया।

इसके बाद तीसरे क्वार्टर में रमनदीप ने अपनी अच्छी फॉर्म को बरकरार रखते हुए 32वें मिनट में फील्ड गोल कर भारत को 2-1 से बढ़त दी। 37वें मिनट में चिंग्लेसाना की ओर से भारत के लिए तीसरा गोल किया गया और टीम ने 3-1 की बढ़त हासिल की।
चौथे क्वार्टर में आस्ट्रिया ने भी अपने खेल को मजबूत कर मिशेल कोर्पर (53वें मिनट) और पैट्रिक (55वें मिनट) की ओर से किए गए गोल के दम पर स्कोर 3-3 से बराबर कर लिया।
मैच की समाप्ति के लिए बचे अंतिम मिनट में चिंग्लेसाना ने चौथा गोल कर भारत के लिए जीत पक्की की। इस प्रकार भारतीय टीम ने आस्ट्रिया को 4-3 से मात दी।

hockey
इससे पहले नीदरलैंड को दिया था मात –
आपको बता दें कि रोबो सुपर सीरीज के बेहद रोमांचक मैच में मेजबान नीदरलैंड को भारतीय हॉकी टीम ने 4-3 से शिकस्त दी थी। यूरोपीय टूर के इस महत्वपूर्ण मैच में भारत की तरफ से मनप्रीत ने 30वें और 44वें मिनट में गोल किए । वहीं, वरुण कुमार ने 17वें और हरजीत सिंह ने 49वें मिनट में गोल दागकर जीत में अपना योगदान दिया । विश्व की चौथे नंबर की टीम नीदरलैंड ने पिछले सप्ताह जर्मनी की मजबूत टीम को 7-1 से हराया था।

Home / Sports / Other Sports / भारतीय हॉकी टीम ने नीदरलैंड के बाद आस्ट्रिया को हरा रचा इतिहास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो