scriptIndonesian Masters : जोनाथन क्रिस्टी से हारे किदांबी श्रीकांत, टूर्नामेंट से हुए बाहर | kidambi srikant out of Indonesian masters after losing to Jonathan | Patrika News
अन्य खेल

Indonesian Masters : जोनाथन क्रिस्टी से हारे किदांबी श्रीकांत, टूर्नामेंट से हुए बाहर

इंडोनेशिया के वर्ल्ड नम्बर-12 क्रिस्टी ने 47 मिनट तक चले मुकाबले में श्रीकांत को 21-18, 21-19 से मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया।श्रीकांत का सामना पांचवीं बार क्रिस्टी से हो रहा था।

Jan 25, 2019 / 03:29 pm

Siddharth Rai

नई दिल्ली। भारतीय खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत का इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट का सफर शुक्रवार को समाप्त हो गया। वर्ल्ड नम्बर-8 श्रीकांत को पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें स्थानीय खिलाड़ी जोनाथन क्रिस्टी ने बाहर का रास्ता दिखाया।

क्रिस्टी ने श्रीकांत को हराया –
इंडोनेशिया के वर्ल्ड नम्बर-12 क्रिस्टी ने 47 मिनट तक चले मुकाबले में श्रीकांत को 21-18, 21-19 से मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया।श्रीकांत का सामना पांचवीं बार क्रिस्टी से हो रहा था। पिछले चार मुकाबलों का स्कोर दोनों खिलाड़ियों के बीच 2-2 से बराबर था लेकिन इस मैच में जीत के साथ क्रिस्टी अब जीत के मामले में श्रीकांत से 3-2 से आगे हो गए हैं। श्रीकांत की हार के साथ ही इस टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है।

सेमीफाइनल में सायना –
वहीं लंदन ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता और भारतीय खिलाड़ी सायना नेहवाल ने विजयी रथ को आगे बढ़ाते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। वर्ल्ड नम्बर-9 सायना ने महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में थाईलैेंड की पोर्नपावी चोचुवोंग को मात दी। सायना ने 33 मिनटों तक चले इस मुकाबले में पोर्नपावी को सीधे गेमों में 21-7, 21-18 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया और अंतिम-4 में अपनी जगह बनाई। थाईलैंड की खिलाड़ी से सायना का सामना चौथी बार हो रहा है। वर्ल्ड नम्बर-22 पोर्नपावी के खिलाफ खेले गए पिछले तीन मुकाबलों में सायना ने जीत हासिल की है। सायना का सामना सेमीफाइनल में शनिवार को चीन की चेन शियाओशिन और हे बिंगजियाओ के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल मैच की विजेता खिलाड़ी से होगा।

Home / Sports / Other Sports / Indonesian Masters : जोनाथन क्रिस्टी से हारे किदांबी श्रीकांत, टूर्नामेंट से हुए बाहर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो