4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंडिया ओपन बॉक्सिंग टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में मैरी कॉम, निखत जरीन से होगा मुकाबला

मैरी कॉम ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नेपाल की माला राय को हराया दूसरे क्वार्टर फाइनल में निखत ने अनामिका को हराया सेमीफाइनल में मैरी कॉम का मुकाबला निखत जरीन से होगा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 22 May 2019, 11:06 AM IST

Mary Kom

गुवाहाटी। छह बार की विश्व चैंपियन मैरीकॉम ने इंडिया ओपन अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। मैरी कॉम ने मंगलवार को नेपाल की माला राय को मात देकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया। 51 किलोग्राम श्रेणी के इस मैच में मैरी कॉम ने ज्यादा समय ना लेते हुए माला राय को 5-0 से हरा दिया। सेमीफाइनल में मैरी कॉम का मुकाबला निखत जरीन से होगा जो कि एशियन चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी हैं।

- इंडिया ओपन अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट के एक क्वार्टर फाइनल मुकाबले में तो मैरी कॉम ने नेपाल की माला राय को 5-0 से हराया। वहीं दूसरे क्वार्टर फाइनल में निखत ने अनामिका को 5-0 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

- इस बीच, मंजू रानी, मोनिका और कलावती सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम साबित हुईं। इस टूर्नामेंट में भारत के अब 15 पदक पक्के हो गए हैं। स्ट्रांजा कप में रजत पदक जीतने वाली मंजू ने 48 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में फिलिपींस की अपनी प्रतिद्वंद्वी पर आरएससी (पहले राउंड) के आधार पर जीत हासिल की।

मोनिका ने क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की अपापोर्न इंटोनगीसी को 5-0 से हराया। इसके साथ ही उनका पदक जीतना तय हो गया। कलावती ने भूटान की तानदिन लामो को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

भारत की एक अन्य मुक्केबाज नीतू पदक जीतने से चूक गईं। उन्हें क्वार्टर फाइनल में पूर्व वर्ल्ड चैम्पियन फिलिपींस की जोसी गाबूको के हाथों 0-5 से हार मिली।