scriptसर्वकालिक महानतम बॉक्सर माइक टायसन हर महीने पीते हैं 28 लाख रुपए का गांजा | Mike tyson smokes every month 28 lakh rupees of marijuanas | Patrika News

सर्वकालिक महानतम बॉक्सर माइक टायसन हर महीने पीते हैं 28 लाख रुपए का गांजा

locationनई दिल्लीPublished: Aug 15, 2019 02:28:44 am

Mike tyson जितने महान बॉक्सर हैं, वह उतने ही विवादित भी रहे हैं। रिंग में अपने प्रतिद्वंद्वी का कान काट चुके हैं और बलात्कार के आरोप में जेल भी जा चुके हैं।

Mike tyson

कैलिफोर्निया : पूर्व विश्व चैम्पियन मुक्केबाज माइक टायसन को मोहम्मद अली के बाद विश्व का सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज माना जाता है, लेकिन व्यवहार में वह मोहम्मद अली के एकदम उलट रहे हैं। मुक्केबाजी रिंग में अपने प्रतिद्वंद्वी इवेंडर होलीफील्ड का कान काट चुके हैं। उनका पूरा करियर विवादों से भरा रहा है। उन्हें इसी कारण ‘द बैडेस्ट मैन ऑन द प्लैनेट’ भी कहा जाता है।

बिजनेस में उतर आए हैं टायसन

कई तरह के आरोपों और यहां तक की जेल की यात्रा कर चुके माइक टायसन इन दोनों कैलिफोर्निया में बिजनेस कर रहे हैं। यहां गांजा गांजा पीने को कानूनी मान्यता मिली हुई है। 53 साल के टायसन ने पोडकास्ट पर बात करते हुए इबेन ब्रिटोन को बताया कि वह हर महीने तकरीबन 40,000 डॉलर यानी भारतीय मुद्रा के हिसाब से तकरीबन 28 लाख रुपए का गांजा पी जाते हैं।

हर महीने 10 टन गांजा पीते हैं

माइक टायसन ने इबेन ब्रिटोन को बताया कि हर महीने तकरीबन वह 10 टन गांजा पी जाते हैं। वह भी बिना रुके। यानी वह चौबीसों घंटा नशे में रहते हैं। बता दें कि माइक टायसन और विवादों का नाता बहुत पुराना है और वह बलात्कार के आरोप में जेल की सजा भी काट चुके हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो